Football World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले धमाका! भारत में लॉन्च हुए मेसी और अर्जेंटीना टीम के एक्सक्लूसिव कलेक्टिबल्स

Football World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत में LEGXI और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन की बड़ी साझेदारी हुई है। अब भारतीय फैंस को लियोनेल मेसी समेत अर्जेंटीना टीम के साइन किए गए लिमिटेड-एडिशन कलेक्टिबल्स मिल सकेंगे।

Newstrack Network
Published on: 29 May 2026 1:21 PM IST (Updated on: 29 May 2026 1:38 PM IST)
Football World Cup 2026
X

Football World Cup 2026

Football World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत के पहले सर्टिफाइड स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स ब्रांड LEGXI ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ वैश्विक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अब भारतीय फैंस को दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी समेत अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार खिलाड़ियों के आधिकारिक हस्ताक्षरित लिमिटेड-एडिशन कलेक्टिबल्स मिल सकेंगे।

इस खास कलेक्शन में लियोनेल मेसी के साइन किए गए स्टड्स, जूलियन अल्वारेज के ऑटोग्राफ फुटबॉल, एमिलियानो मार्टिनेज के साइन ग्लव्स और कई एक्सक्लूसिव आर्टवर्क्स शामिल हैं। कंपनी ने 8 अलग-अलग डिजाइनों में 75 लिमिटेड-एडिशन कलेक्टिबल्स लॉन्च किए हैं।


भारत में स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है लेकिन अब तक यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑथेंटिक कलेक्टिबल्स की कमी महसूस की जाती थी। LEGXI की यह साझेदारी भारतीय फुटबॉल फैंस को पहली बार आधिकारिक और प्रीमियम ग्लोबल फुटबॉल कलेक्टिबल्स तक सीधी पहुंच देगी।

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह LEGXI के पार्टनर और शेयरहोल्डर हैं। अर्शदीप सिंह ने इस समझौते पर कहा कि “शुरुआत से ही मुझे LEGXI का विज़न बेहद अलग और बड़ा लगा। आज AFA के साथ इसकी साझेदारी और तेज़ी से बढ़ता सफर देखना गर्व की बात है। टीम जिस जुनून और ईमानदारी से स्पोर्ट्स फैंस की भावनाओं और यादों को जोड़ रही है, वह शानदार है। खुशी है कि मैं ऐसे प्लेटफॉर्म का हिस्सा हूं, जो भारत में स्पोर्ट्स कल्चर को नई पहचान दे रहा है।”



अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर लिआंड्रो पीटरसन ने कहा कि “भारत दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते स्पोर्ट्स फैन बेस में से एक है। यहां ऑथेंटिक फैन एंगेजमेंट के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। LEGXI जैसे स्पोर्ट्स-ड्रिवन प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है। इस सहयोग के जरिए भारतीय फैंस अर्जेंटीना फुटबॉल की विरासत, जुनून और यादगार पलों से और करीब जुड़ पाएंगे।”

LEGXI के CEO रुबल गिल के मुताबिक, “स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स सिर्फ यादगार चीजें नहीं, बल्कि खेलों की विरासत और भावनाओं को सहेजने का माध्यम हैं। हमारा उद्देश्य भारतीय फैंस को विश्वस्तरीय अनुभव देना है।”

यह साझेदारी भारत के तेजी से उभरते स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। अब भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों और कलेक्टर्स को पहली बार वैश्विक फुटबॉल सितारों के आधिकारिक हस्ताक्षरित कलेक्टिबल्स तक सीधी पहुंच मिलेगी। कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत में स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स का बड़ा बाजार तैयार होगा और फुटबॉल फैंस के बीच मेसी व अर्जेंटीना टीम से जुड़े उत्पादों की भारी मांग देखने को मिलेगी।

भारत का कुल कलेक्टिबल्स बाजार फिलहाल 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आंका जाता है। बावजूद इसके भारत में स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स सेगमेंट अभी काफी शुरुआती चरण में है। भारतीय स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स बाजार लगभग 3,000 करोड़ रुपये का माना जाता है जबकि वैश्विक बाजार में यह 30-35 बिलियन डॉलर का है। दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स दर्शक वर्गों में शामिल होने के बावजूद भारत की हिस्सेदारी वैश्विक स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स इकोसिस्टम में 1% से भी कम है। LEGXI इसी अंतर को कम करने और भारतीय फैंस के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।


LEGXI के बारे में

LEGXI भारत का पहला सर्टिफाइड स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स प्लेटफॉर्म है जो खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स संस्थाओं के साथ आधिकारिक साझेदारी के जरिए प्रीमियम क्वालिटी के साइन और नॉन-साइन स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स तैयार करता है। 2025 में स्थापित यह ब्रांड खेलों के ऐतिहासिक पलों को हमेशा के लिए संजोने और भारत में स्पोर्ट्स फैंडम और कलेक्टिबल्स संस्कृति को नया आयाम देने के उद्देश्य से बनाया गया है। कंपनी के सभी हस्ताक्षरित कलेक्टिबल्स खिलाड़ियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से साइन किए जाते हैं और प्रत्येक लिमिटेड एडिशन के साथ यूनिक ऑथेंटिसिटी नंबर भी दिया जाता है।

Vineeta Pandey

Vineeta Pandey

News Publisher Mail ID - pandeyvineeta2010@gmail.com

Vineeta Pandey is an News Publisher at Newstrack.com.

Next Story