TRENDING TAGS :
Messi vs Yamal: 19 साल पहले गोद में उठाया था जिस बच्चे को, उसी ने छीना मेसी के आखिरी वर्ल्ड कप का सपना
Messi vs Yamal World Cup Final 2026: 9 साल पहले गोद में उठाया, अब उसी यमाल ने तोड़ा मेसी का सपना
Messi vs Yamal World Cup Final 2026
Messi vs Yamal World Cup Final 2026: फुटबॉल सिर्फ पिच पर बिजली की रफ्तार से गोल लेने के लिए भागते खिलाड़ी और चमचमाती ट्रॉफियों को हासिल करने का खेल नहीं है, कभी-कभी यह ऐसी भावुक कहानियां भी लिखता है जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक कहानी अर्जेंटीना के धुरंधर फुटबॉल खिलाड़ी मैसी से जुड़ी है जो अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रही है। 19 साल पहले लियोनेल मेसी ने एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान जिस पांच महीने के बच्चे को अपनी गोद में उठाया और बाथटब में नहलाया था, वही बच्चा लैमिन यमाल अब 20 जुलाई 2026 की रात फुटबॉल की सबसे बड़ी जंग में उनके सामने खड़ा था। स्पेन के 19 वर्षीय स्टार लैमिन यमाल और अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बीच यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों का भी था। मैच के अंत में स्पेन ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत दर्ज कर दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेसी का शानदार विश्व कप सफर भावुक विदाई के साथ खत्म हुआ।
https://x.com/i/status/2077499207464751614
जब वायरल तस्वीर हकीकत बन गई
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर 2007 की एक तस्वीर फिर से वायरल हो गई। इस तस्वीर में 20 वर्षीय मेसी एक छोटे बच्चे को बाथटब में नहलाते और गोद में उठाए दिखाई दे रहे थे। वह बच्चा कोई और नहीं बल्कि आज का सुपरस्टार लैमिन यमाल था। ये तस्वीरें यूनिसेफ के चैरिटी अभियान के लिए फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने खींची थीं। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यही बच्चा विश्व कप फाइनल में मेसी की सबसे बड़ी चुनौती बनेगा।
20 जुलाई की रात मैच किस मोड़ पर पहुंचा?
न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया फाइनल शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। स्पेन ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और लगातार अर्जेंटीना के गोल पर दबाव बनाया। दूसरी ओर अर्जेंटीना ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव किए।
निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंच गया, जहां मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।
106वें मिनट में टूटा अर्जेंटीना का सपना
अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में स्पेन को वह मौका मिला जिसका उसे लंबे समय से इंतजार था। फेरान टोरेस ने बॉक्स के भीतर मिले मौके का शानदार फायदा उठाया और गेंद को गोल में पहुंचाकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इससे कुछ ही समय पहले अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड मिला था। जिसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। इस झटके से उबरना अर्जेंटीना के लिए मुश्किल साबित हुआ।
मेसी और यमाल की टक्कर पर सबकी नजरें
मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मेसी और यमाल की थी। दुनिया यह देखना चाहती थी कि जिस खिलाड़ी ने कभी यमाल को गोद में उठाया था, वही अब उसके खिलाफ विश्व कप फाइनल खेलेगा। जबकि दोनों अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए। मेसी अपने अनुभव से अर्जेंटीना के हमले को दिशा देने की कोशिश करते रहे, जबकि यमाल ने अपने तेज ड्रिब्लिंग और रफ्तार से स्पेन के आक्रमण को धार दी। पूरे टूर्नामेंट में यमाल सबसे ज्यादा सफल ड्रिब्ल करने वाले खिलाड़ियों में रहे।
मेसी और यमाल के बयान भी बने चर्चा का विषय
फाइनल से पहले यमाल ने कहा था कि अगर उन्हें मेसी के खिलाफ विश्व कप फाइनल खेलने का मौका मिला तो यह उनके करियर का सबसे खास पल होगा। वहीं मेसी ने भी यमाल की खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि लैमिन बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और सिर्फ 19 साल की उम्र में ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि इस बार वे यमाल को इतिहास बनाने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन मैदान पर किस्मत ने अलग कहानी लिख दी।
स्पेन ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता में स्पेन का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने बेहद मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया। फाइनल में भी स्पेन ने अधिकांश समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और आखिरकार अतिरिक्त समय में जीत हासिल कर ली।
भावुक विदाई के साथ खत्म हुआ एक युग
हार के बाद लियोनेल मेसी की आंखें नम थीं। करोड़ों प्रशंसकों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक के विश्व कप सफर का भावुक अंत था। दूसरी ओर लैमिन यमाल के लिए यह नई पीढ़ी के उदय का सबसे बड़ा मंच बन गया। फुटबॉल इतिहास में शायद ही कोई दूसरी कहानी होगी, जहां एक महान खिलाड़ी ने कभी जिस मासूम बच्चे को गोद में उठाया हो, वही बच्चा वर्षों बाद विश्व कप फाइनल में उसकी आखिरी खिताबी उम्मीदों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन जाए। यही वजह है कि मेसी बनाम यमाल की यह कहानी आने वाले वर्षों तक फुटबॉल प्रेमियों के बीच याद की जाती रहेगी।


