×

अर्जुन वाजपेयी ने रचा इतिहास, 5 चोटियां फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही

मंगलवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर अर्जुन चो यू चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा फहराया। अर्जुन अब तक वाजपेयी माउंट एवरेस्ट, मकालू , ल्होत्से और मनाशलु की चोटी पर चढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने 23 मई 2०16 को विश्व की पांचवी सबसे ऊची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।

zafar
Published on: 4 Oct 2016 10:26 AM GMT
अर्जुन वाजपेयी ने रचा इतिहास, 5 चोटियां फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही
X

mountaineer arjun-climb cho oyu-record youngest

नोएडा: शहर के पवर्तारोही अर्जुन वाजपेयी ने मंगलवार को विश्व की छठी सबसे ऊंची चोटी चो-यू पर चढाई पूरी कर वहां तिरंगा लहराया। अब अर्जुन आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पवर्तारोही बन गए हैं।

चो यू पर तिरंगा

-मंगलवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर अर्जुन चो यू चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा फहराया। यह अभियान करीब चार माह से चल रहा था।

-अर्जुन अब तक वाजपेयी माउंट एवरेस्ट, मकालू , ल्होत्से और मनाशलु की चोटी पर चढ़ाई कर चुके हैं।

-उन्होंने 23 मई 2०16 को विश्व की पांचवी सबसे ऊची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।

-इसके बाद उन्होंने चो यू पर चढ़ाई का फैसला किया था। मंगलवार को उन्होंने चो यू पर तिरंगा लहरा कर विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा लिया।

नहीं हारी हिम्मत

-नोएडा सेक्टर-51 निवासी अर्जुन वाजपेयी इससे पहले भी चो यू पर चढ़ाई का प्रयास कर चुके हैं।

-लेकिन उस समय उन पर पैरालाइज का अटैक हो गया था। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर नीचे लाया गया था।

-लेकिन हिम्मत न हारने वाले वाजपेयी ने दूसरे प्रयास में इस कठिन चढ़ाई को पूरा कर लिया।

मुश्किल था रास्ता

-अर्जुन ने सैटेलाइट फोन के जरिए सोमवार रात बताया कि उन्होंने अपने ग्रुप के साथ देर रात करीब एक बजे चढ़ाई शुरू की।

-तेज हवा और भारी बर्फ के बीच चलना काफी मुश्किल था, लेकिन हिम्म्त और जोश के साथ उन्होंने दुर्गम रास्ता पार कर सुबह चोटी पर फतह हासिल कर ली।

-चो यू 8188 मीटर यानी 26864 फुट पर विश्व का छठा सबसे ऊंचा पर्वत है।यह पर्वत चीन-नेपाल सीमा पर स्थित है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story