बीसीसीआई की अनदेखी के कारण टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, इंग्लैंड की टीम का थामा हाथ

टीम इंडिया में इस वक्त कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए कई लीग या फिर काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम शा

kalpkalal
Published on: 15 Sept 2026 9:58 PM IST
बीसीसीआई की अनदेखी के कारण टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, इंग्लैंड की टीम का थामा हाथ
X

भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों के बीच काफी कड़ा कंपटीशन देखने को मिल रहा है। फिर चाहे वो गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज। टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीसीसीआई द्वारा इस खिलाड़ी को कई सीरीज और टूर्नामेंट में काफी लंबे समय से नजर अंदाज किया जा रहा है। यही वजह है कि अब इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की टीम का हाथ थाम लिया है और अपने आप को टेस्ट करना चाहते हैं। इन्हें भरोसा है कि यहां कमाल दिखाने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।

टीम इंडिया के खिलाड़ी को नजरअंदाज कर रही बीसीसीआई

हम यहां टीम इंडिया के जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को काफी लंबे समय से टीम इंडिया में मौके नहीं मिल रहे हैं, जहां बीसीसीआई की इस बेरुखी को देखते हुए उन्होंने अब इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का फैसला लिया। 32 वर्षीय मुकेश नॉटिंघमशर टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

काउंटी खेलने के लिए मुकेश कुमार काफी उत्साहित है, जिन्हें पता है कि यह उनके खेल को आगे ले जाने के लिए ये काफी अच्छी जगह है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि 'मैं नॉटिंघमशर के साथ करार कर काफी खुश हूं। मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में अपने आप को परखने के लिए तैयार हूं। मैं जितना हो सके, उतना योगदान देना चाहता हूं'।

अब इंग्लैंड के लिए खेलेंगे क्रिकेट

मुकेश कुमार से पहले भी टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं, जिसमें युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और मानव सुथार जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है। यह खिलाड़ी भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में इन्हें मौका नहीं मिला है। यही वजह है कि इन खिलाड़ियों ने अपने लाल गेंद की गेम को और भी ज्यादा अच्छा करने के लिए इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेना सही समझा। मुकेश कुमार जुलाई 2024 में टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच जिंबॉब्वे के खिलाफ खेलते नजर आए थे। उसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी की कोशिश यही होगी कि वह अपने बेहतरीन फार्म से टीम में वापसी करें।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story