TRENDING TAGS :
हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए बेताब है IPL की ये 3 फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस जल्द करेगी ऐलान
आईपीएल 2026 के बाद कहीं ना कहीं यह स्पष्ट हो गया था कि हार्दिक अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में अगले सीजन के लिए तीन फ्रेंचाइजी ट्रेड के जरिए हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है।
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने के लिए आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजी काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रही है। पिछले सीजन में ही यह स्पष्ट हो गया था कि हार्दिक अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह चल रहा था कि हार्दिक ट्रेंड होंगे या फिर उन्हें आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रिटेन किया जाएगा। अब हार्दिक को लेकर आईपीएल की तीन बड़ी फ्रेंचाइजिया अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है।
हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर आया बड़ा अपडेट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन बड़ी फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही है। हालांकि अंतिम फैसला मुंबई इंडियंस के हाथ में होगा कि वह किस टीम के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करेगी। फ्रेंचाइजी का मकसद यही होगा कि हार्दिक के बदले में उन्हें जो टीम बेहतर खिलाड़ी और डील ऑफर करेगी, उसी के साथ वह डील आगे बढ़ाएंगे।
यह भी संभावना है कि अगर मुंबई इंडियंस को सामने वाली फ्रेंचाइजी की ट्रेड डील पसंद नहीं आई तो हार्दिक को अपने साथ एक और सीजन आगे जोड़े रख सकते हैं। हालांकि किसी भी ट्रेड प्रक्रिया में खिलाड़ी का हस्तक्षेप नही होता है। यह बस मुंबई इंडियंस की सहमति से होगा।
मुंबई इंडियंस के पास है कप्तान के विकल्प
दिसंबर 2026 में आईपीएल की नीलामी होनी है जिससे 1 महीने पहले नवंबर में सभी टीम रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। ऐसे में संभावना है कि हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियन बहुत जल्द फैसला ले सकती है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिनके जाने के बाद रोहित शर्मा या फिर सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। वही उप कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि यह सब तब होगा जब हार्दिक पांड्या का ट्रेड सफल हो जाता है वरना वह एक और सीजन बतौर कप्तान टीम के साथ खेलते नजर आएंगे।


