Naira Sharma:10 साल की नायरा ने किया कमाल, 363 अंक के स्कोर से बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो चौंका देगा

Naira Sharma: दिल्ली की 10 साल 3 महीने की नायरा शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल में 363 अंक हासिल कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

Jyotsana Singh
Published on: 11 Sept 2026 3:37 PM IST
Naira Sharma: 10-Year-Old Shooter Qualifies for Nationals With 363 Points
X

Naira Sharma: 10-Year-Old Shooter Qualifies for Nationals With 363 Points


Naira Sharma: सिर्फ 10 साल और तीन महीने की उम्र में दिल्ली की नायरा शर्मा ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए कई निशानेबाज वर्षों तक मेहनत करते हैं। 10 मीटर एयर राइफल में 400 में से 363 अंक हासिल कर नायरा ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। खास बात यह है कि वह इस स्तर तक पहुंचने वाली भारत की सबसे कम उम्र की निशानेबाज बन गई हैं। भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में नायरा का प्रदर्शन सामने आया। महज कुछ महीने पहले प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी शुरू करने वाली इस युवा शूटर ने अपने तीसरे ही बड़े टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर का टिकट हासिल कर लिया। अब उनकी नजर इस साल के अंत में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर है।

तीसरे ही टूर्नामेंट में कर दिया बड़ा कमाल

नायरा शर्मा की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उनका प्रतिस्पर्धी शूटिंग करियर अभी बिल्कुल नया है। उन्होंने जून 2026 में दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप से प्रतियोगी निशानेबाजी में कदम रखा था। इसके बाद जुलाई में देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन में हिस्सा लिया।

इसके बाद भोपाल की प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में 400 में से 363 अंक हासिल किए। इसी प्रदर्शन ने उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करा दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उनका महज तीसरा बड़ा मुकाबला था।

नायरा की उम्र बनी सबसे बड़ी खासियत

नायरा की उपलब्धि का सबसे अहम पहलू उनकी उम्र है। वह केवल 10 साल और तीन महीने की हैं। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करके उन्होंने भारतीय निशानेबाजी में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में केवल निशाना साधना ही पर्याप्त नहीं होता। खिलाड़ी को शरीर की स्थिरता, सांस पर नियंत्रण, एकाग्रता और दबाव में सही फैसला लेने की क्षमता पर भी काम करना पड़ता है। कम उम्र में नायरा का इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचना इसी दिशा में उनकी शुरुआती अद्भुत क्षमता से परिचय कराता है।

टॉपगन शूटिंग अकादमी में ले रही हैं ट्रेनिंग

नायरा दिल्ली की टॉपगन शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य अपने खेल को और मजबूत करना है।

इतनी कम उम्र में लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अनुभव नायरा के लिए आगे काफी उपयोगी हो सकता है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्हें अधिक अनुभवी निशानेबाजों के बीच मुकाबला करना होगा। ऐसे में तकनीक, मानसिक मजबूती, लगातार अभ्यास प्रतियोगिता के दबाव जैसे चुनौती को संभालने में मददगार साबित होगा।

पिता प्रशांत शर्मा ने जताया गर्व

नायरा की इस उपलब्धि पर उनके पिता प्रशांत शर्मा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एक पिता के तौर पर बेटी को राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की निशानेबाज बनते देखना गर्व की बात है।

प्रशांत शर्मा के मुताबिक, यह सफलता नायरा की मेहनत, अनुशासन और इच्छाशक्ति के साथ-साथ टॉपगन शूटिंग अकादमी के मार्गदर्शन और सहयोग का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धी खेल में कुछ ही महीने पहले कदम रखने वाली नायरा के लिए 10 साल की उम्र में नेशनल स्तर पर पहुंचना उनके पेशेवर सफर की शानदार शुरुआत है।

अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर नजर

नायरा के लिए अब असली चुनौती राष्ट्रीय मंच पर होगी। क्वालीफाई करना उनकी पहली बड़ी उपलब्धि है, लेकिन नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन उनके आगे के सफर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बाद नायरा के प्रदर्शन पर निशानेबाजी से जुड़े लोगों की नजर रहेगी।

छोटी उम्र में बड़े सपने की शुरुआत

भारतीय निशानेबाजी ने पिछले वर्षों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखा है। अब नायरा शर्मा का नाम भी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाली नई प्रतिभाओं में शामिल हो गया है। नायरा की उपलब्धि की खास बात सिर्फ उनका 363 का स्कोर या नेशनल क्वालीफिकेशन नहीं है, बल्कि यह है कि उन्होंने प्रतिस्पर्धी शूटिंग शुरू करने के कुछ ही महीनों में यह मुकाम हासिल किया।



Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story