Neeraj Chopra Biography: कितने पढ़े-लिखें हैं नीरज चोपड़ा, अब तक कितने जीते हैं पदक और कौन सा रिकार्ड है उनके नाम? यहां जानें सब कुछ

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा ने 6 अगस्त को स्टेड डी फ्रांस में मैदान पर केवल 10 मिनट ही बिताया और इस दौरान उन्होंने 89.34 मीटर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने अब तक कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 8 Aug 2024 9:53 PM IST
How educated is Neeraj Chopra, how many medals has he won so far and what records does he hold? Know everything here
X

कितने पढ़े-लिखें हैं नीरज चोपड़ा, अब तक कितने जीते हैं पदक और कौन सा रिकार्ड है उनके नाम? यहां जानें सब कुछ: Photo- Social Media

Neeraj Chopra Biography: इस समय सबकी नजरें नीरज चोपड़ा पर हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने भारत का नाम रोशन किया है। नीरज ने 6 अगस्त को स्टेड डी फ्रांस में मैदान पर सिर्फ 10 मिनट बिता कर 89.34 मीटर भाला फेंका और फाइनल में अपनी जगह बना ली। अगर नीरज चोपड़ा इस बार भी जीत जाते हैं तो वह जैवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि नीरज चोपड़ा ने अपने नाम कितने रिकार्ड दर्ज किए हैं और उन्होंने कहां तक शिक्षा ग्रहण की है-

नीरज चोपड़ा फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से आज यानी गुरुवार को मैदान में उतरेंगे। अगर वे खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक के व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय भी बन जाएंगे।

Photo- Social Media

इन्होंने किया अपने खिताब का बचाव

ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।

आइए जानते हैं कितना पढ़े लिखे हैं नीरज चोपड़ा

हरियाणा के पानीपत के खांडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा का जन्म हरियाणा में 24 दिसंबर, 1997 को हुआ था। चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा पानीपत के बीवीएन पब्लिक स्कूल से ग्रहण की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा चंडीगढ़ के डीएवी यानी दयानंद एंग्लो वेदिक कॉलेज से ग्रहण की है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से 2021 में बीए की पढ़ाई भी की है।

Photo- Social Media

नीरज चोपड़ा की मुख्य उपलब्धियां

-नीरज चोपड़ा 2012 में भाला फेंक में अंडर-16 राष्ट्रीय चैंपियन बने और उसके बाद के वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर और भी पदक जीते।

-नीरज चोपड़ा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक 2014 में बैंकॉक में यूथ ओलंपिक गेम्स क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में जीता था जो रजत पदक था।

-नीरज चोपड़ा ने पोलैंड के ब्यडगोस्ज़क में 2016 आईएएएफ विश्व यू 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और इसके साथ ही वे विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए।

-2017 में नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया।

-नीरज चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 86.47 मीटर की थ्रो के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी बने। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में दो बार (2018 और 2023) स्वर्ण पदक जीता है।

-नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं।

-इसके अलावा नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने ज्यूरिख डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता और इसके साथ ही वे डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

-हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहले विश्व चैंपियन हैं।

Ashish Kumar Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Ashish Kumar Pandey

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story