WTC प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को बिना खेले हुआ फायदा, इस टीम को हुआ भयंकर घाटा

ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टेस्ट मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भयंकर घाटा हुआ है। साथ ही साथ बिना खेले न्यूजीलैंड की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में बाजी मार ली है।

kalpkalal
Published on: 13 Oct 2026 11:09 PM IST
WTC प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को बिना खेले हुआ फायदा, इस टीम को हुआ भयंकर घाटा
X

इस वक्त साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर इस सीरीज में बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम ने काफी कोशिश की जिससे वह टीम की हार को टाल सके, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया को इस जीत का फायदा मिलता नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका को भयंकर नुकसान हुआ है। वही बिना खेले न्यूजीलैंड की टीम एक पॉइंट आगे निकल गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले की तरह नंबर एक पर अपना स्थान बनाए हुए हैं।

प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को हुआ जबरदस्त फायदा

एडन मार्क्रम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम पहला टेस्ट 214 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस मैच के बाद 5 में से तीन मैच जीत कर और दो मैच में मिली हार के साथ साउथ अफ्रीका का परसेंटेज पॉइंट 60 पर आ गया है, जो दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 6 मैंचो में से चार जीत एक हार और एक ड्राँ के साथ 72.5 परसेंटेज पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वही पहले की तरह ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूती से 81.8 परसेंटेज पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी को अब और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है।

ऐसी है बाकी टीमों की स्थिति

अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025- 27 में बाकी अन्य टीमों की स्थिति पर चर्चा करें तो बांग्लादेश की टीम 55.56 परसेंटेज पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वही टीम इंडिया 51.52 परसेंटेज पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने कहीं ना कहीं टीम इंडिया को भी मुश्किल में डाल दिया है, जिसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है, क्योंकि भारत के मुकाबले अभी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को ज्यादा मैच खेलने हैं, जिसमें उनकी स्थिति में सुधार होना चाहिए।

इसके अलावा छठे नंबर पर इंग्लैंड, सातवें नंबर पर श्रीलंका, आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की पोजीशन सबसे नीचे 9वें स्थान पर है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story