TRENDING TAGS :
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को T20, वनडे और टेस्ट सीरीज में मिला मौका, जा
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि इस पूरे दौरे में भारत के केवल दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें तीनों फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया बहुत जल्द रवाना होगी, जिसके लिए स्क्वाड का ऐलान भी किया जा चुका है। हैराने की बात यह है कि टीम इंडिया में केवल दो ही ऐसे चेहरे होंगे जो तीनों ही फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए 37 खिलाड़ियों का चयन टीम में हुआ है और फैंस दो चेहरे को तीनों फॉर्मेट में देख सकते हैं जिन पर बीसीसीआई ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। आईए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
भारत के इन दो खिलाड़ियों को मिली टी20, वनडे और टेस्ट टीम में जगह
हम यहां टीम इंडिया के जिन दो खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी है। बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट तीनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में रखा गया।
इन खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में टीम में रखने का सबसे बड़ा मकसद है कि न्यूजीलैंड की स्विंग के अनुकूल पिच हैं, जहां नीतीश कुमार रेड्डी अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा कर सकते हैं। वही कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के पिच पर अपनी कलाई के जादू से भारत को विकेट दिलाने का काम कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड में कुलदीप और नीतीश के अच्छे है रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में नीतीश रेड्डी और कुलदीप यादव दोनों के ही अच्छे रिकॉर्ड है। भारत के लिए नीतीश ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 396 रन और 8 विकेट लिए हैं। वही कुलदीप यादव न्यूजीलैंड में खेले गए पांच वनडे में 10 विकेट चटकाए हैं, जिनकी यह शैली भारत के काम आ सकती है। 22 अक्टूबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरुआत करेगी। इसके तुरंत बाद 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज होनी है। टी20 सीरीज के अलावा श्रेयस अय्यर को वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले के लिए कप्तानी सौंपी गई है। वही शुभमन गिल शुरुआती दो वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।


