TRENDING TAGS :
गोवा की रणजी टीम से अर्जुन तेंदुलकर बाहर, 50 विकेट लेने के बाद भी मैनेजमेंट ने लिया एक्शन
रणजी ट्रॉफी 2026- 27 सीजन के लिए गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को जगह नहीं मिली हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने के बाद भी अर्जुन को मैनेजमेंट ने तरजीह नहीं दी।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी अभिनव तेजराणा को सौंपी गई है, लेकिन स्क्वाड में एक बेहद ही हैरान करने वाला नाम गायब है और वह अर्जुन तेंदुलकर का है। 2022- 23 सीजन से लगातार अर्जुन गोवा की टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। 27 वर्षीय अर्जुन ने हाल ही में गोवा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 विकेट पूरे किए। इसके बाद भी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं करना चौंकाने वाला फैसला है।
गोवा की रणजी टीम से अर्जुन तेंदुलकर बाहर
अर्जुन तेंदुलकर गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी और विजय हजारी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। ऐसे में मैनेजमेंट द्वारा उन्हें स्क्वाड से बाहर रखना रखने की वजह किसी को भी समझ नहीं आ रही है। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अब तक उन्हें उनके बाहर रहने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। नाहीं किसी चोट को उनके बाहर होने का कारण बताया गया है। इससे पहले भी जब गोवा की टीम ने ओमान का दौरा किया था, तो अर्जुन टीम का हिस्सा नहीं थे।
अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला 2025- 26 सीजन में पोरवोरिम में केरल के खिलाफ खेला था।
रणजी डेब्यू मैच में ही अर्जुन ने जडा़ था शतक
साल 2022 में अर्जुन ने गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही अपने पिता की तरह शतक लगाया। इसके अलावा अर्जुन ने दो अर्धशतक भी जड़े हैं और फर्स्ट क्लास मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5 विकेट पर 25 रन है। गोवा की टीम 11 अक्टूबर को बड़ौदा के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इस बार गोवा की रणजी टीम में ललित यादव, सुयश प्रभु देसाई जैसे कई खिलाड़ी है।
2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा की टीम
अभिनव तेजराणा (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, मंथन खुटकर, ललित यादव, स्नेहल कौथंकर, शिवेंद्र भुजबल, कौशिक वी, शुभम तारि, रूथविक नाइक, दर्शन मिसाल, यश कासवांकर, अमूल्य पंद्रेकर, दीपराज गांवकर, राजशेखर हरिकांत, मोहित रेडकर, फेलिक्स अलेमाओ।


