TRENDING TAGS :
हमें अभी फाइन ट्यूनिंग की जरूरत...तीसरे वनडे में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का फूटा गुस्सा
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम की कमियों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भले ही टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया हो, लेकिन वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल करते हुए अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया।
यही वजह है कि भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में मिली हार के बाद अपनी टीम को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। कहीं ना कहीं वो टीम के परफॉर्मेंस से नाराज दिखे और उन्होंने बताया कि टीम के अंदर कई जगह पर अभी भी सुधार करने की जरूरत है।
तीसरा वनडे हारने के बाद फूटा गिल का गुस्सा
तीसरा वनडे हारने के बाद कप्तान गिल ने अपनी टीम के खिलाफ कड़े शब्द कहें। उन्होंने कहा 'अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाजे से काफी सारी चीज सही है, लेकिन फिर भी कुछ चीजों की कमी है। कई सारे बॉक्स टिक हो गए हैं लेकिन कुछ जगह है जहां फाइन ट्यूनिंग की जरूरत है। हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती है। हमने 6-7 कैच छोड़े, जो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाजे से बिल्कुल भी सही नहीं है'।
वही डेथ ओवरों में गेंदबाजी की कमी पर भी गिल ने चर्चा की और कहा कि भारत ने पिछले दो मैचो में जमकर रन लुटाए हैं। इससे पहले दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 400 का आंकड़ा पार कर दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि 'हमें अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है। हम इस बात को लेकर साफ नहीं है कि हमें अटैक करना है या डिफेंस, खास कर जब हम डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं'।
बेकार गई इन खिलाड़ियों की पारी
गिल की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। तीसरे वनडे की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाएं। इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने शाई होप के नाबाद 162 रन के दम पर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। वनडे में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा रन चेज है जिसने तीसरे वनडे को वेस्टइंडीज के लिए ऐतिहासिक बना दिया।
इस मैच में केएल राहुल ने टीम इंडिया की ओर से 129 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने 92 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।


