TRENDING TAGS :
हमें मौका मिला तो भारत को..., एशियन गेम्स से पहले पाकिस्तान के हेड कोच ने टीम इंडिया को दी चेतावनी
भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से हाई वोल्टेज मुकाबले एशियन गेम्स में देखने को मिल सकता है, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस को बड़े ही बेसब्री से है। इसी बीच देखा जाए तो पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने टीम इंडिया को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है और उन्होंने सीधे-सीधे भारत को चुनौती दी है।
क्रिकेट फैंस को जिस भारत- पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार था, अब वह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एशियन गेम्स में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगी। हालांकि इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने टीम इंडिया को लेकर एक बहुत बड़ी चेतावनी दी है। साथ ही साथ यह बताया है कि भारत के खिलाफ उनकी टीम की रणनीति एशियन गेम्स में किस तरह की होगी।
माइक हेसन ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने एशियन गेम्स 2026 में दोनों टीमों के मैच से पहले कहा कि' इस समय सफेद गेंद क्रिकेट की बात की जाए तो भारत बेंचमार्क है। हमारी चुनौती उन तक पहुंचना है। हम जितना अच्छे से हो सके, उतना तैयारी कर रहे हैं और अगर हमें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला तो हम निश्चित तौर पर भारत को दबाव में डालेंगे, जैसा कि हमने एशिया कप के फाइनल में किया था। अभी और फाइनल मैच के बीच में काफी क्रिकेट खेला जाना है, इसलिए हम ज्यादा आगे का नहीं सोच रहे हैं'।
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल एशिया कप के दौरान तीन मैच हुए थे और तीनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच आखरी बार पुरुष क्रिकेट मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था।
एशियन गेम्स में भिड़ने को तैयार है भारत- पाकिस्तान
पाकिस्तान के हेड कोच ये बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि सफेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान टीम कहीं भी नहीं टिकेगी। इसलिए उन्होंने भारत को बेंचमार्क बताया है। एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल से भारत और पाकिस्तान अपना मैच खेलना शुरू करेंगे। पाकिस्तान का पहला मैच ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा। वही टीम इंडिया की पहली टक्कर ग्रुप ए में दूसरे नंबर रहने वाली टीम से होना है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में मेडल मैच से पहले कोई टक्कर नहीं है। अगर अपने- अपने मुकाबला दोनों जीतते हैं तो फिर गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल के लिए दोनों का मैच हो सकता है।


