किस भारतीय क्रिकेटर के परिवार से मिले पीएम मोदी? नन्ही बच्ची का भजन सुनकर हुए मंत्रमुग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी फैमिली से मुलाकात की। इस दौरान एक नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पीएम को भजन सुना रही है।

Sawan Gupta
Published on: 6 Nov 2026 7:26 PM IST
PM Modi
X

Image Source – Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (6 नवंबर) को भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवारवालों से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्ही बच्ची प्रधानमंत्री मोदी को भजन सुनाती नजर आ रही है। जिस पर पीएम मोदी ने खास रिएक्शन दिया है। बच्ची का भजन सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुराते दिखाई दिए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का परिवार वहां मौजूद रहा।

नन्ही बच्ची ने PM को कन्नड़ भाषा में सुनाया भजन

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई। पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है। इस मुलाकात की सबसे बड़ी हाईलाइट रही छोटी बच्ची का प्रधानमंत्री को भजन सुनाना। इस बच्ची का नाम सरयू बताया जा रहा है और उसने पीएम मोदी के सामने कन्नड़ भाषा में भजन सुनाया। पीएम मोदी ने बड़े ध्यान से भजन सुना और बच्ची की प्रस्तुति पर मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान क्रिकेटर की पत्नी देविशा शेट्टी, बेटी रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चों के साथ सहज अंदाज में बातचीत करते दिखाई दिए।

प्रधानमंत्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।“ प्रधानमंत्री ने इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव को भी टैग किया है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 का एशिया कप टाइटल जीता था और उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया था। इसके बाद 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने भारत का झंडा बुलंद किया और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टाइटल जिताया। हालांकि इसके बावजूद उनसे कप्तानी छीन ली गई और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story