रोहित- कोहली की जगह टीम इंडिया में लेने को तैयार है दो खिलाड़ी, प्रज्ञान ओझा ने दिया संकेत

अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रज्ञान ओझा इस वक्त भारतीय टीम के अंतरिम चीफ सिलेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिनका मानना है कि टीम में दो ऐसे खिलाड़ी मौजूद है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ले सकते हैं।

kalpkalal
Published on: 11 Oct 2026 5:24 AM IST
रोहित- कोहली की जगह टीम इंडिया में लेने को तैयार है दो खिलाड़ी, प्रज्ञान ओझा ने दिया संकेत
X

टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली ये दो ऐसे नाम है, जिन्हें रिप्लेस कर पाना मुश्किल है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वह कभी भुला नहीं जा सकता। इसी बीच प्रज्ञान ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिप्लेसमेंट की बात की है। उन्होंने दो खिलाड़ियों के बारे में बताया है जो भविष्य में रोहित और विराट को रिप्लेस कर सकते हैं। इनके अंदर यह कबीरियत कूट-कूट कर भरी है।

ये दो खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित- विराट की जगह

प्रज्ञान ओझा ने इस मामले में अपनी राय देते हुए ये बताया कि 'भविष्य में अगर कोई दो खिलाड़ी टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ले सकते हैं तो वह केवल ऋषभ पंत और यशस्वी जयसवाल है। दोनों में वह काबिलियत और एक्स फैक्टर है जो मैच का पासा पलट सकता है। भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गज के जाने के बाद उनकी कमी पूरी कर सकते हैं।

प्रज्ञान ओझा इस वक्त पुराने दिग्गजों की वापसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत के साथ टीम इंडिया में क्रिकेट का एक नया दौर शुरू होगा या फिर पुराने दिग्गजों की टीम में वापसी हो सकती है।

टीम इंडिया में चल रहा खिलाड़ियों की वापसी का दौर

जब से प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर का पद मिला है, तब से कई ऐसे खिलाड़ियों की उम्मीद जगी है जो सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है जिससे ये साफ पता चल रहा है कि अब ओझा की अगुवाई में चयन समिति अनुभव और फॉर्म को ज्यादा महत्व दे रही है। भुवनेश्वर की एंट्री के बाद अब हर किसी की नजर मोहम्मद शमी की वापसी पर टिकी हुई है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story