TRENDING TAGS :
अजीत अगरकर की विदाई से पहले ही BCCI को मिला नया चीफ सिलेक्टर, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी
अक्टूबर महीने में चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत आगरकर का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जहां नए चयनकर्ता की लिए बहुत जल्द चुनाव होने हैं। अब इससे पहले ही बीसीसीआई ने एक पूर्व खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है। इसके बाद हर किसी की नजर नए चयनकर्ता पर है, जिसकी प्रक्रिया बीसीसीआई ने शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी को एक बड़ी जिम्मेदारी बीसीसीआई ने सौंपी है।
इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत का ये पूर्व खिलाड़ी अजीत अगरकर के बाद नया चीफ सेलेक्टर बन सकता है। हालांकि बहुत जल्द इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।
बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
अजीत अगरकर अपना पद छोड़ने से पहले बीसीसीआई के किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी में होने वाले अगले वनडे मैच से पहले जब मीटिंग हुई तो उसमें भी अजीत आगरकर मौजूद नहीं थे। दरअसल बीसीसीआई ने चयन समिति का नया अध्यक्ष चुनने से पहले अंतरिम सेटअप किया है, जहां टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा को समिति का हेड नियुक्त किया है।
ओझा को लेकर यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि भारत के मौजूदा चयन समिति में वो इस वक्त सबसे अनुभव वाले टेस्ट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच में हिस्सा लिया है।
चीफ सेलेक्टर भी बन सकते हैं प्रज्ञान ओझा
अजीत अगरकर के बाद चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में प्रज्ञान ओझा सबसे आगे हैं और चयन समिति का नया हेड बनने के बाद कहीं ना कहीं इस बात पर मुहर लगती नजर आ रही है कि ओझा को अंतरिम चीफ सेलेक्टर से फुल टाइम चीफ सेलेक्टर भी बनाया जा सकता है।
हालांकि अभी इसे लेकर बीसीसीआईया या किसी भी अधिकारी के हवाले से कोई जानकारी सामने नहीं आई। बीसीसीआई की इस बैठक में टीम इंडिया के हेड कोच और बीसीसीआई सचिव भी मौजूद रहे जिन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम के चयन पर चर्चा की।


