TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Prithvi Shaw: लंदन में गर्लफेंड निधि तपादिया संग नजर आएं पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw & Nidhhi Tapadiaa Photo: भारतीय क्रिकेट कप्तान के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 Sep 2024 6:20 AM GMT
Prithvi Shaw girlfriend Nidhhi Tapadiaa, Prithvi Shaw girlfriend, Nidhhi Tapadiaa, Cricket, Sports
X

Prithvi Shaw girlfriend Nidhhi Tapadiaa, Prithvi Shaw girlfriend, Nidhhi Tapadiaa, Cricket, Sports 

Prithvi Shaw & Nidhhi Tapadiaa Photo: भारतीय क्रिकेट कप्तान के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं। एक बार फिर पृथ्वी शॉ की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर में पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपादिया के साथ नजर आ रहे हैं।

लंदन में गर्लफेंड Nidhhi Tapadiaa संग नजर आएं Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपादिया के साथ फोटो शेयर किया है। पृथ्वी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि: "Bae and bestie"। वायरल हो रही तस्वीर पर यूजर्स का कहना है कि, भारतीय ओपनर अपनी गर्लफेंड निधि तपादिया के साथ लंदन में चिल कर रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले भी पृथ्वी शॉ ने निधि तपादिया को खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। हालांकि, अब तक इन दोनों ने ही अधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है।


बता दें कि,निधि तपाड़िया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निधि अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। नासिक की रहने वाली निधि तपाड़िया पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। निधि ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ और निधि का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरे सामने आई हैं। लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं।

बता दें कि, पृथ्वी शॉ फिल्हाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेल रहे हैं। दरअसल पिछले लंबे वक्त से पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं फैंस को आईपीएल 2025 का बेसब्री से इंतजार है। पृथ्वी शॉ भी इस लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story