TRENDING TAGS :
PBKS vs RCB: पंजाब और बेंगलुरु के बीच क्वालीफायर-1 में भिड़त, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन आदि
IPL 2025 Qualifier 1: पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच मोहाली स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में गुरूवार 29 मई को खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। अबतक पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं।
IPL 2025 Qualifier 1 PBKS vs RCB (Photo: Social Media)
IPL 2025 Qualifier 1 PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरूवार को पहला क्वालीफ़ायर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मोहाली स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी। जबकि हारने वाली टीम को खिताबी मुकाबले में जाने का एक और मौका मिलेगा।
दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच मोहाली स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में गुरूवार 29 मई को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 7 बजे होगा। पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। अभी तक पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। उनमें से 17 मैच बेंगलुरु और 18 मैच पंजाब ने जीते हैं। हमेशा से दोनों टीम के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती रही है।
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच
इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। पिच में शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। इसका पॉवरप्ले में टीम को फायदा उठाना होगा। उसके बाद बीच के ओवरों में स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो जाएगी। इस सीजन में मैदान पर गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। उस कारण आज भी बल्लेबाजों के सामने मुश्किल हो सकती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 190-200 तक पहुंची। तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मुश्किल होगी। यहां इस सीजन 4 मैचों में से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
क्वालीफ़ायर-1 में ऐसा रहेगा मौसम
पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान हलकी बूंदा-बांदी होने की संभावना है। गुरूवार को मोहाली में बादल छाए रहेंगे। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इस कारण मोहाली में 20-20 ओवरों का पूरा खेल होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है। पिछले मैच में कप्तान रजत पाटीदार खेले थे लेकिन फील्डिंग नहीं कर सके थे। इसलिए जितेश शर्मा ने कमान सभांली थी। आज देखना होगा कि क्वालीफ़ायर-1 में आरसीबी की कमान किसके हाथ में रहती है।
क्वालीफ़ायर-1 मैच प्रिडिक्शन
इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। पंजाब के जीतने की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि टीम घरेलू मैदान पर मैच खेलेंगी। एक बार फिर पंजाब की टीम मुल्लांपुर में जीत दर्ज कर सकती है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, टिम सीफर्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


