न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा, एक IPL कप्तान भी शा

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ जो पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, इसके लिए स्क्वाड का ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि वनडे स्क्वाड में तीन खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने हाल ही में दमदार परफॉर्मेंस दिखाया है।

kalpkalal
Published on: 12 Oct 2026 6:09 PM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा, एक IPL कप्तान भी शा
X

मौजूदा समय में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके बाद 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है, लेकिन वनडे सीरीज के लिए अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि वनडे स्क्वाड में तीन ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जिन्होंने हाल ही में इंडिया ए के लिए वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया है। इसमें आईपीएल के एक कप्तान भी शामिल है।

रजत पाटीदार

आईपीएल में आरसीबी को अपनी कप्तानी में पहला खिताब जीताने वाले रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस करते हुए इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया। रजत पाटीदार ने तीन मैचो में 123 रन बनाएं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका पाने के हकदार है।

सूर्यांश शेडगे

भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू करने के बाद सूर्यांश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या फिट नहीं होते हैं तो नीतीश कुमार रेड्डी के बैकअप के तौर पर सूर्यांश को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सूर्यांश ने 5 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 81 रन बनाएं। बतौर ऑलराउंडर उनकी टीम में जगह बन सकती है।

यश ठाकुर

इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ यश ठाकुर ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। 3 मैचो में 7 विकेट लेकर यश ठाकुर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह पाने की दावेदारी पेश कर चुके हैं। इस पूरे सीरीज में यश सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। यही वजह है कि तेज गेंदबाज के रूप में यश ठाकुर को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story