CSK के इस खिलाड़ी पर लगा मैच फिक्सिंग का दाग, प्लेईंग 11 लीक कर फिक्स किए थे 5 मैच

आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत से पहले एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। पूर्व रणजी क्रिकेटर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी को लेकर यह दावा किया है कि उन्होंने आईपीएल 2025 में सीएसके की प्लेइंग इलेवन को लीक कर 5 मैच फिक्स कराए थे।

kalpkalal
Published on: 24 Sept 2026 7:05 PM IST
CSK के इस खिलाड़ी पर लगा मैच फिक्सिंग का दाग, प्लेईंग 11 लीक कर फिक्स किए थे 5 मैच
X

आईपीएल 2025 स्पॉट फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर से विवाद में आ चुका है। पांच बार की आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर इस वक्त बेहद ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया ने आईपीएल और डीपीएल में मैच फिक्सिंग को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इन सबके बीच दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी का भी नाम कथित तौर पर सामने आया है।

सीएसके के खिलाड़ी ने किया मैच फिक्सिंग का दावा

एक रिपोर्टर से बातचीत करते हुए रचित भाटिया ने बताया कि किस तरह उन्होंने टीम के अंदरूनी सूत्रों का इस्तेमाल कर टॉस से पहले स्नैपचैट के जरिए लंदन के सट्टेबाजो को सीएसके की प्लेइंग 11 लीक की थी और इसी तरह आईपीएल 2025 के 5 मैच को उन्होने फिक्स किया था। इतना ही नहीं आईपीएल के अलावा उन्होंने डीपीएल में भी कई बार ऐसा करने का दावा किया है। इस दावे की पुष्टि इसलिए भी हुई, क्योंकि उन्होंने जो प्लेइंग इलेवन बताई थी, वह मैच की ऑफिशियल प्लेइंग 11 से पूरी तरह मिल रही थी। हालांकि भाटिया उस खिलाड़ी का नाम लेने से बचे, जिसने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी।

स्पॉट फिक्सिंग के बीच सामने आया वंश बेदी का नाम

अब इन सभी दावो के बीच वंश बेदी का नाम इसलिए सामने आ रहा है, क्योंकि उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में फिक्सिंग की पेशकश की गई थी और आईपीएल 2025 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आरसीबी के खिलाफ एक मैच में वंश का नाम प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल भी किया गया लेकिन फिर उनकी जगह दीपक हुड्डा को मौका दिया गया।

हाल ही में समाप्त हुए दिलीप प्रीमियर लीग में वंशवेदी को एक पड़ोसी राज्य के क्रिकेटर ने फिक्सिंग की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को दी। इसके बाद इस पर सख्त एक्शन लिया गया। यही वजह है हालिया फिक्सिंग पेशकश को आईपीएल 2025 के उस कथित मामले से जोड़ा जा रहा है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story