कप्तानी या कुछ और.... स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के रिश्ते में इस कारण आई दरार

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया गया है। हालांकि मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद ही दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की बात कही जा रही हैं।

kalpkalal
Published on: 7 Oct 2026 8:35 PM IST
कप्तानी या कुछ और.... स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के रिश्ते में इस कारण आई दरार
X

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां अचानक हरप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उप कप्तान स्मृति मंधाना को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया है। हालांकि क्रिकेट फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि हरमनप्रीत द्वारा अचानक लिए गए इस बड़े फैसले के पीछे असली वजह क्या है, जिस कारण 10 साल बाद हरमनप्रीत को कप्तानी छोड़नी पड़ी। दावा किया जा रहा है कि कप्तानी को लेकर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच विवाद चल रहा है।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के रिश्तों में आई दरार

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर एक समय एक दूसरे की अच्छी दोस्त मानी जाती थी और दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि काफी समय से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद चल रहा है। यही वजह है कि कई बार ड्रेसिंग रूम में माहौल तनाव भरा रहता है। माना जा रहा है कि कप्तानी को लेकर दोनों के बीच असली विवाद है।

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा था कि मंधाना को दो-तीन साल पहले ही कप्तान बनाना चाहिए था। स्मृति मंधाना के अंदर भी कप्तान बनने की चाह थी और उन्हें पता था कि हरमनप्रीत कौर के पद से हटने पर उन्हें ही कप्तान बनाया जाएगा। दोनों के काम करने की शैली अलग है। यही वजह है कि बड़े मैचों में दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिलता है।

जिंबॉब्वे के खिलाफ सीरीज में उतरेंगी मंधाना

हाल ही में हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और भावुक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि एक कप्तान के तौर पर उनका काम समाप्त हो रहा है लेकिन खिलाड़ी के तौर पर वह हमेशा टीम के साथ जुड़ी रहेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले समय में जिंबॉब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है जहां स्मृति मंधाना कप्तानी करती नजर आएंगी। वहीं टी20 में शेफाली वर्मा को उप कप्तानी सौंपी गई है। इस सीरीज के साथ मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी कप्तानी का आगाज करेंगी।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story