टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को अचानक मिली कप्तानी, ईरानी कप में करेंगे कप्तानी

हाल ही में दलिप ट्रॉफी समाप्त हुई है, जिसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन बीसीसीआई द्वारा किया जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा

kalpkalal
Published on: 17 Sept 2026 12:37 PM IST
टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को अचानक मिली कप्तानी, ईरानी कप में करेंगे कप्तानी
X

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ईरानी कप 2026 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की घोषणा कर दी है। 1 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए एक ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी गई है, जो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आपको बता दें कि ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का मुकाबला जम्मू और कश्मीर की टीम से होने वाला है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने कई खिलाड़ी को इसमें मौका देकर आजमाने की कोशिश की है।

ईरानी कप में कप्तानी करेंगे ये खिलाड़ी

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कमान सौंपी है। ऋषभ काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें तैयार करने के मकसद से यहां अहम जिम्मेदारी दी है। ऐसे में ऋषभ पंत के ऊपर ये जिम्मेदारी होगी कि एक कप्तान के साथ-साथ एक खिलाड़ी के तौर पर भी वो यहां अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित करें।

इसके अलावा बीसीसीआई ने बतौर उप कप्तान सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। वहीं दलिप ट्रॉफी में कमाल का खेल दिखाने वाले कई खिलाड़ी को यहां मौका मिला है, जिनके पास अपने आप को साबित कर आगे मौका पाने का बेहतरीन अवसर है।

कई खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

ऋषभ पंत और सरफराज खान के अलावा दलित ट्रॉफी 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, आर्यन पांडे, आयुष दोसेजा और स्मरण रविचंद्रन को टीम में जगह मिली है। वही टीम ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में आर्यन जुयाल को शामिल किया है। वही काफी लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे आकाश दीप भी खेलते नजर आएंगे।

इसके अलावा कई ऐसे खिलाड़ी है जो यहां कम बैक करने की कोशिश करेंगे। बीसीसीआई ने ईरानी कप 2026 के लिए वेन्यू की भी घोषणा कर दी है, जहां जम्मू और कश्मीर के घरेलू मैदान शेर- ए- कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर में यह मैच खेला जाना है।

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ टीम इंडिया का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, संदीप घरामी, सरफराज खान (उप कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story