ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की खुली पोल, बैक टू बैक 2 मैच में फ्लॉप रहे ये खिलाड़ी

इस वक्त भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के खिलाफ तीन मैचो की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों की पोल खुल गई, जो बैक टू बैक मैचो में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

kalpkalal
Published on: 9 Oct 2026 10:58 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की खुली पोल, बैक टू बैक 2 मैच में फ्लॉप रहे ये खिलाड़ी
X

इस वक्त भारत का एक स्क्वाड वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आ रहा है। वही भारत की ए टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जब दूसरे मैच की बारी आई तो भारतीय बल्लेबाज से वापसी की उम्मीद थी लेकिन कई बड़े-बड़े नाम दूसरे मैच में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए जिनके बल्लेबाजी की पोल खुल चुकी है।

भारत की ए टीम से फ्लॉप रहे ये टॉप खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया की ए टीम में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड जैसे कई बड़े नाम है जो आईपीएल में अपने बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन यहां ये पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पहले मैच में भी भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह धारासाई नजर आया। साई सुदर्शन तो केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा देवदत्त पड़िक्कल तो बिना अपना खाता खोले पेवेलियन लौटे। वहीं ऋतुराज गायकवाड मात्र 15 रन बनाए। हालांकि जैसे- तैसे रजत पाटीदार ने 53 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

आने वाले समय में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जो वनडे सीरीज खेलनी है, उसके लिए स्क्वाड का ऐलान होना अभी बाकी है। ऐसे में यह खिलाड़ी अपने आप को साबित करने में पूरी तरह से विफल नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बुरी तरह हारी टीम इंडिया

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत के दौरे पर है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 125 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जहां टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे। दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने 275 रन का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बदले में ओपनिंग बल्लेबाज पडि़क्कल 1 रन, साई सुदर्शन 13 रन और तीसरे नंबर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए। इन खिलाड़ियों का यह परफॉर्मेंस मैनेजमेंट के लिए अब चिंता का विषय बन चुका है, जिनके लिए आगे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story