TRENDING TAGS :
रणजी ट्रॉफी में साई किशोर ने ली हैट्रिक, भारत अरुण के क्लब में हुई एंट्री
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और तमिलनाडु के बीच हुए मुकाबले में साई किशोर ने अपने हैट्रिक से हर किसी को चौंका दिया, जिन्होंने 10 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जिताने का काम किया।
साई किशोर ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में इतनी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे विपक्षी बल्लेबाज हिल भी नहीं पाए। साई किशोर ने पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर ये हैट्रिक लगाई है। रणजी ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में तमिलनाडु की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे स्पिनर साई किशोर के आगे उत्तराखंड की टीम पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई। पहली पारी में उत्तराखंड ने 164 रन बनाए, जिसके जवाब में तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद जब दूसरी पारी की बारी आई तो उत्तराखंड की टीम मात्र 113 रन पर सिमट गई।
रणजी में साई किशोर ने लगाई हैट्रिक
साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान हैट्रिक ली। सबसे पहले उन्होंने चौथी गेंद पर लक्ष्य राय चंदानी को चलता किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सौरव रावत, छठी गेंद पर आदित्य रावत पवेलियन पहुंचे। साथ ही साथ साई किशोर ने आरव महाजन, जगदीश सूचित और देवेंद्र सिंह बोरा जैसे खिलाड़ियों का भी विकेट लिया। इसी के साथ साई किशोर भारत अरुण के स्पेशल क्लब में एंट्री कर चुके हैं। इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए हैट्रिक लेने वाले साई किशोर आठवें गेंदबाज बन गए हैं।
3 साल से टीम इंडिया से बाहर है साई किशोर
साई किशोर ने अपने प्रदर्शन से उन लोगों को भी जवाब दिया है, जो उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने के बारे में नहीं सोच रहे थे। दरअसल पिछले तीन सालों से टीम इंडिया ने उनका सेलेक्शन नहीं किया है, जबकि पिछले कई सालों से उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए साई किशोर ने अब एक और धमाका कर दिया है।
तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने अपनी टीम तमिलनाडु के लिए खेलते हुए 10 विकेट लिए और उनकी टीम उत्तराखंड से ये मैच पारी और 66 रनों से जीतने में कामयाब रही। साई किशोर भारत के लिए तीन टी20 मैचो में चार विकेट हासिल कर चुके हैं। इससे पहले 2023 के एशियन गेम्स में साई ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


