TRENDING TAGS :
'हमें थाली में परोस कर नहीं मिला गोल्ड' पाकिस्तान को फाइनल में हराने पर बोले संजू सैमसन
एशियन गेम्स 2026 फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने बताया कि भारत के लिए ये गोल्ड मेडल जीतना आसान नहीं था। उन्होंने और
पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया ने काफी मेहनत की। इस मैच के बाद इस बारे में चर्चा करते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बताया कि भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। इसके लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।
टीम इंडिया को गोल्ड मेडल थाली में परोस कर नहीं मिला है। हर खिलाड़ी ने इसके लिए मेहनत की है और इसे कमाया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 19 रन से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।
संजू सैमसन ने कहा- थाली में परोस कर नहीं मिला गोल्ड
पाकिस्तान के खिलाफ हुए फाइनल मैच के बाद संजू सैमसन ने ये कहा कि 'हमारे पास बहुत अनुभवी टीम थी और यहीं पर खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें ये अच्छे से पता था कि हमें अपने एनर्जी को कैसे मैनेज करना है। ए टीम को लाने में सच में मदद मिली और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ यही हुआ। आखिरकार हमें एक अच्छा मैच देखने को मिला। जब हमने पहली इनिंग में 200 रन बनाए तो हमें लगा कि दूसरी इनिंग पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है, लेकिन विकेट अच्छा होने के कारण उन्हें फायदा मिला और उन्होंने अच्छी बैटिंग भी की। इस कारण दर्शकों को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।'
संजू सैमसन ने अपने बयान में आगे कहा कि 'हमें थाली में परोस कर गोल्ड नहीं मिला है। हमें इसके लिए सच में बहुत मेहनत करनी पड़ी। इससे यह और भी अच्छा लगा और हम सब बहुत खुश हैं'।
अब वेस्टइंडीज के खिलाफ इंडिया खेलेगी T20 सीरीज
संजू सैमसन ने ये माना कि एशियन गेम्स फाइनल में अपने देश को रिप्रेजेंट करने का यह बहुत बड़ा मौका है। पर जब एक बार गेम शुरू हो जाता है तो हम मैच के हालात और मैच की स्थिति की डिमांड के हिसाब से खेलते हैं। दरअसल एशियन गेम्स में भारत ने अपनी रेगुलर टी20 टीम उतारी और इसमें हर खिलाड़ी ने अपना बेहतरीन योगदान दिया। अब टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं, जिसके लिए खिलाड़ी पूरी तरह तैयार है।


