वैभव- अभिषेक नहीं... इस खिलाड़ी के आगे गेंदबाजी करने से डरते हैं शिवम दुबे

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस बल्लेबाज के आगे वह गेंदबाजी करने में डरते हैं और इस खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करना नहीं चाहते। हालांकि वो जो खिलाड़ी है, वह टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे हैं।

kalpkalal
Published on: 19 Sept 2026 10:41 PM IST
वैभव- अभिषेक नहीं... इस खिलाड़ी के आगे गेंदबाजी करने से डरते हैं शिवम दुबे
X

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के नाक में दम कर चुके हैं। पर यह बात जानकर आपको भी हैरानी होगी कि शिवम दुबे भी एक बल्लेबाज के आगे गेंदबाजी करने से कतराते हैं। किसी भी हाल में शिवम इस खिलाड़ी के आगे गेंद नहीं डालना चाहते। वह बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा नहीं, बल्कि एक ऐसा खिलाड़ी है जो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।

इस बल्लेबाज से शिवम दुबे को लगता है डर

एक इंटरव्यू में जब शिवम दुबे से यह सवाल पूछा गया कि किस बल्लेबाज को आप गेंदबाजी करना पसंद नही करेंगे, जो आपकी गेंद पर ज्यादा रन बना सकता है। इस सवाल पर ज्यादातर उम्मीद थी कि वह वैभव सूर्यवंशी का नाम लेंगे, लेकिन उन्होंने मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव का नाम लिया।

शिवम का मानना है कि 'सूर्यकुमार जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है और मैं उनके सामने गेंदबाजी करना पसंद नहीं करूंगा। इस तरह के बैटर को गेंद डालने में काफी डर लगता है, जिस तरह से सूर्यकुमार यादव आड़े- तिरछे शॉट मारते हैं, उसमें वह कैलिबर है कि वह किसी भी गेंदबाज को रडार पर ले सकते हैं। उनके सामने गेंदबाजी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं हो सकता'।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को लेकर शिवम दुबे का मानना है कि वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें अलग-अलग तरह के शॉट खेलने आते हैं। ऐसी स्थिति में आप उन्हें कहीं और बॉल डालोगे तो वो कहीं और शॉट मारेंगे। आपको बता दें कि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को खिताब जिताया। हालांकि आईपीएल और उसके बाद टीम इंडिया के लिए उनका प्रदर्शन औसतन रहा जिस कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story