TRENDING TAGS :
5 ओवर के खेल में कुछ भी..., अपनी टीम को छोड़ श्रेयस अय्यर ने कर दी जापान की तारीफ
भारत और जापान के बीच हुए पांच-पांच ओवर के टी20 मुकाबले में भारत ने दो रन से जीत हासिल की। हालांकि मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ये माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल भरी थी और ऐसे में जापान का प्रदर्शन काफी शानदार था।
जापान और भारत के बीच हुए मैच को तेज बारिश और गीली आउटफिट के कारण 5-5 ओवर का किया गया जिसमें जापान को दो रन से हराकर एक बड़े और ऐतिहासिक उलटफेर से टीम इंडिया ने खुद को बचा लिया। टीम इंडिया ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। वहीं जापान के जब्बे की भी तारीफ करनी होगी, जिसने मैच को अंतिम गेंद तक खींचते हुए 5 ओवर में 30 रन बनाए और इस नजदीकी मैच में भारत को जीत मिली। इसके बावजूद श्रेयस अय्यर ने जापानी खिलाड़ियों के रवैया और उनके अप्रोच की जमकर तारीफ की।
जापान ने दिया टीम इंडिया को कड़ा कंपटीशन
जापान के खिलाफ मैच जीतने के बाद अय्यर ने कहा कि 'वह जिम्मेदारी के साथ आने वाले दबाव को स्वीकार करते हैं और भारत एक-एक कदम करके आगे बढ़ेगा। एशियन गेम्स के आयोजन स्थल परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही अपने मानक और योजनाएं तय करेगा। कुल मिलाकर यह एक रोमांचक मैच था। जापान की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिम्मेदारी के साथ दबाव भी आता है और मैं दबाव में बेहतर प्रदर्शन करता हूं। मुझे हमेशा ऐसा अच्छा लगता है। महत्वपूर्ण है कि हम एक-एक कदम आगे बढ़े'।
श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ
टीम इंडिया के खिलाफ जापान ने इस मैच में जिस तरह से अंतिम ओवर तक सस्पेंस बनाए रखा, उसकी अय्यर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस मैच ने भारत को इस चुनौतीपूर्ण पिच पर अच्छा अभ्यास प्रदान किया। टर्न और गति में उतार- चढ़ाव के कारण विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, जिसके चलते भारत को सिंगल और डबल रन बनाने पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा और हर गेंद को उसकी योग्यता के अनुसार खेलना पड़ा। गेंद बहुत टर्न हो रही थी।
बल्लेबाजी के लिए बहुत मुश्किल विकेट था। हमने ओपनर को भी देखा, वे स्पिन की गति का अंदाजा नहीं लग पा रहे थे'।


