ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान के साथ किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा

गुरुवार को खेले गए अफगानिस्तान और भारत के बीच तीसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की। ट्रॉफी लेते समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान के प्रति जो रवैया अपनाया, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

kalpkalal
Published on: 19 Sept 2026 8:37 AM IST
ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान के साथ किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा
X

एक खिलाड़ी मैदान पर केवल अपने खेल को जीतता है, लेकिन एक सच्चा खिलाड़ी वो होता है जो मैदान पर खेल जीतने के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीतते है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा ही किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। तीसरे और आखिरी टी20 में 127 रनों के बड़े अंतर से अफगानिस्तान को हराने के बाद जब वह ट्रॉफी लेने पहुंचे तब उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान के प्रति जिस तरह का जेस्चर दिखाया, उनकी काफी तारीफ हो रही है। क्रिकेट के खेल में ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

ट्रॉफी लेने के लिए अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान को बुलाया

अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने के बाद जब श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी देने के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहण जेटली ने बुलाया, तब अय्यर ने वहां खड़े अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को अपने साथ बुलाया। इसे देखकर रोहण जेटली भी सोच में पड़ गए, फिर उन्होंने दोनों को साथ में ट्रॉफी दी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जहां दोनों टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी संग फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने इब्राहिम जादरान के प्रति जो जेस्चर अपनाया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं सेलिब्रेशन के दौरान भी अफगानिस्तान के कप्तान भारतीय खिलाड़ियों के साथ नजर आए।

भारतीय टीम के सेलिब्रेशन में भी दिखे जादरान

ट्रॉफी एक साथ लेने के बाद जब श्रेयस अय्यर अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेशन करने पहुंचे तो इस दौरान अफगानिस्तान के कप्तान भी उनके साथ मौजूद रहे। ग्रुप फोटो से पहले संजू सैमसन को जादरान से कुछ बात करते हुए देखा गया। फिर अय्यर ने उनसे कुछ कहा और वो बैनर के उस तरह टीम इंडिया के साथ खड़े हो गए और पूरी टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई। तीसरे टी20 की बात करें तो अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक शतक के दम पर भारत ने शानदार जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान को हराकर बहुत जल्द ही टीम इंडिया एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होगी।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story