सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, टीम में हुआ बड़ा बदलाव!

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। जानिए टीम में क्या बड़ा बदलाव हुआ है।

Sawan Gupta
Published on: 27 Nov 2026 5:03 PM IST
Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav
X

Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। अय्यर हाल ही में न्यूजीलैंड के दौरे से लौटे हैं और अब वो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान में उतरेंगे। दरअसल अय्यर को सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव इस टीम के कप्तान हैं और कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब कि अब अय्यर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर की एंट्री से मजबूत हुई मुंबई की टीम

मुंबई की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मुंबई ने एलीट ग्रुप डी में 26 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

अब सुपर लीग स्टेज के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। खास बात यह है कि उनकी मौजूदगी के बावजूद कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास ही रहेगी। श्रेयस अय्यर की मौजूदगी से मुंबई का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। ऐसे में सुपर लीग में मुंबई की दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

सुपर लीग के लिए मुंबई का नया स्क्वाड

मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा बनेंगे। सुपर लीग के लिए मुंबई का स्क्वाड इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तैमोर (विकेटकीपर)।

6 दिसंबर को खेला जाएगा SMAT का फाइनल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा। सुपर लीग के दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई की टीम की कोशिश होगी कि वह अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में जगह बनाए और खिताब अपने नाम करे।

सूर्यकुमार यादव को हटाकर अय्यर को बनाया गया था टीम इंडिया का कप्तान

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल अपने नाम किया था। इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की वजह से श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। हालांकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में भी टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। वेस्टइंडी के खिलाफ भी टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आई थी। इसी वजह से अय्यर को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। फैंस का मानना था कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इतनी बुरी तरह से नहीं हारती थी, जितनी अय्यर की कप्तानी में हार रही है। इसी वजह से सूर्या को दोबारा कप्तान बनाने की भी चर्चा सोशल मीडिया पर छिड़ी थी। हालांकि अब अय्यर मुंबई टीम में सूर्या की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story