हम पूरी तरह तैयार थे..., वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद अब श्रेयस अय्यर ने अपने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की है।

kalpkalal
Published on: 12 Oct 2026 12:26 AM IST
हम पूरी तरह तैयार थे..., वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर
X

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत कर शानदार कम बैक किया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इस अहम जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में टीम के प्रदर्शन पर चर्चा की और काफी कुछ कहा।

श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय

तीसरा टी20 जीतने के बाद कप्तान श्रेयस ने कहा कि 'गेंदबाजों को इस तरह से आत्मविश्वास से भरा देखना शानदार था। जब उन्होंने गेंदबाजों से बात की तो उनकी सोच में स्पष्टता साफ झलक रही थी और वह चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थे जो की टीम चाहती थी'। अय्यर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की भी तारीफ की। अभिषेक की शुरुआत को शानदार बताया और गेंदबाजों का सामना करने के लिए आगे बढ़कर खेलने वाले ईशान किशन की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि 'पिछले कुछ महीनो में उनकी बैटिंग कमिल की रही है'।

उन्होंने आखिरी ओवर में प्रिंस यादव के महत्वपूर्ण छोटी पारी को भी सराहा। साथ ही साथ श्रेयस ने यह भी माना कि वेस्टइंडीज को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसलिए टीम ने आत्म संतुष्टि से बचने के लिए कड़ी मेहनत की।

हाई स्कोरिंग मैच में रूटीन फॉलो करना जरूरी

श्रेयस अय्यर ने कहा कि 'पिछला टी20 जिस मैच पर खेला गया था और तीसरा टी20, ये दोनों मैदान बड़े स्कोर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप अपनी बनाई रणनीतियों और रूटीन पर टिके रहे'। आपको बता दें कि इस मैच में चार ओवर में तीन विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने तीसरे टी20 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story