TRENDING TAGS :
शुभमन गिल को नहीं है BCCI पर भरोसा, अपने खर्चे पर न्यूजीलैंड दौरे पर साथ ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान किया गया है, जिसके तुरंत बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि गिल न्यूजीलैंड दौरे पर अपने साथ 4 से 5 निजी नेट गेंदबाज ले जाएंगे। इतना ही नहीं गिल उनके आने जाने से लेकर रहने तक का खर्च खुद ही उठाएंगे। दरअसल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ नहीं खेलने के कारण शुभमन गिल के पास तैयारी करने का ज्यादा समय है। यही वजह है कि वह निजी नेट गेंदबाज को अपने साथ ले जा रहे हैं, ताकि टेस्ट सीरीज में अपना लय बनाकर रखें।
निजी नेट गेंदबाज के साथ न्यूजीलैंड दौरा करेंगे शुभमन गिल
एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल 23 या 24 अक्टूबर को रवाना हो सकते हैं। उनके साथ जाने वाले चार से पांच नेट गेंदबाज का खर्चा उन्होंने खुद उठाने का फैसला लिया है। आम तौर पर यह देखा जाता है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है, लेकिन इस बार शुभमन गाल ने अलग से गेंदबाजों का इंतजाम करने का निर्णय खुद लिया है।
इससे ये साफ पता चलता है कि टेस्ट क्रिकेट में गिल किसी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहते हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह हर हाल में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी खेलते दिखेंगे गिल
आपको बता दें कि इंडिया ए टेस्ट मैचो के लिए शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्हें वनडे सीरीज भी खेलनी है। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले पंजाब की ओर से शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे। कुछ निजी कारणों की वजह से गिल पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन 18 अक्टूबर से मुल्लापुर में होने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में वह वापसी करेंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल को बतौर कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में अपनी छाप छोड़नी होगी। यही वजह है कि वह अभी से ही पसीना बहाने लगे हैं।


