IPL 2025: ऑक्शन को लेकर क्या Dhoni थे नाराज, Stephen Fleming का खुलासा

Stephen Fleming Dhoni IPL auction 2025: स्टीफेन फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि धोनी मेगा ऑक्शन के समय से नाराज थे।

Anupma Raj
Published on: 26 April 2025 5:21 PM IST
IPL 2025: ऑक्शन को लेकर क्या Dhoni थे नाराज, Stephen Fleming का खुलासा
X

Stephen Fleming And Dhoni (Credit: Social Media)

IPL 2025 Dhoni Stephen Fleming: आईपीएल 2025 में अब तक Chennai Super Kings का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। CSK ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। जिसका नतीजा ये है कि टीम का क्वालीफाई करना भी मुश्किल लग रहा है।

वहीं CSK के प्रदर्शन पर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर खुलासा किया है। स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, अन्य टीम हमसे बेहतर होती गई और यहीं पर नीलामी का मुद्दा सामने आता गया। हम इसको सही से नहीं कर पाए इसलिए आपको हर चीज के लिए जिम्मेदारी लेनी ही होगी।


Dhoni Mega Auction के बाद थे नाराज

Sunrisers Hyderabad से मिली हार के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, हार का कारण बता पाना बहुत ही मुश्किल है। हमने जो प्रदर्शन किया है उसे अपनी खेल शैली से मिलाकर विस्तार से विचार भी कर रहे हैं। साथ ही हम ये भी देखने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम में कितना विकास हो रहा है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है क्योंकि हम लंबे समय तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में सफल भी रहे हैं।' स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अन्य टीम हमसे बेहतर होती गईं और नीलामी ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। हम नीलामी में टीम को शायद सही नहीं कर पाए। इसलिए हर चीज की जिम्मेदारी हमें अब लेनी होगी। नीलामी कोई आसान काम तो बिल्कुल भी नहीं होता है। ये मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है, लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमने अच्छी टीम का चयन जरूर किया था।'

बता दें कि, चेन्नई का प्रदर्शन अपने होम ग्राउंड पर भी काफी खराब रहा है। चेन्नई लगभग क्वालीफाई से बाहर ही हैं। धोनी के कप्तान बनाए जाने के बाद भी CSK का खराब प्रदर्शन जारी है। वहीं धोनी के जिगरी दोस्त Suresh Raina ने कहा था कि, धोनी कभी ऐसा ऑक्शन नहीं करेंगे, वो ऐसा ऑक्शन नहीं चाहेंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story