शुभमन गिल ने जड़ा अपना दूसरा वनडे शतक, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड, भारत ने 8 विकेट से हासिल की जीत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर इस सीरीज में दो शून्य की आगे बढ़त बना ली है कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मिलकर भारत की जीत को और ज्यादा खास बना दिया।

kalpkalal
Published on: 30 Sept 2026 10:27 PM IST
शुभमन गिल ने जड़ा अपना दूसरा वनडे शतक, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड, भारत ने 8 विकेट से हासिल की जीत
X

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाएं। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर 39 केंद्र शेष रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत हासिल की।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शतकऔर कप्तान गिल ने दोहरा शतक लगाकर भारत के लिए इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

रोहित-गिल की पारी से भारत को मिली सीरीज में बढ़त

टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरूआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी शतकीय पारी से भारत के स्कोर को एक नई रफ्तार दी। रोहित शर्मा ने 75 गेंद में 101 रन बनाएं। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते हुए 132 गेंद में 223 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने 25 चौके और 8 छक्के लगाए।

इसी के साथ वनडे क्रिकेट में गिल ने दूसरी डबल सेंचुरी लगाई है। वहीं पिछले मैच की तरह विराट कोहली अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए और केवल 29 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मिडिल ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 रनों की नाबार्ड परिचय।

भारत ने पहली बार किया 400 रन का टारगेट चेज

भारतीय टीम ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज किया है। भारत से पहले वनडे क्रिकेट में यह काम सिर्फ साउथ अफ्रीका ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन बनाकर किया था।

दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा इस प्रकार देखने को मिला कि 255 के स्कोर तक वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज भारत का विकेट नहीं ले पाया और यही से टीम इंडिया को मोमेंटम मिलता गया।

वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स और शेरमन जोसेफ को मात्र 1-1 सफलता मिली, लेकिन इससे उनकी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story