TRENDING TAGS :
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, इस शख्स ने अचानक दिया इस्तीफा
टीम इंडिया को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिससे ठीक पहले गंभीर एंड कंपनी के एक खास सख्स ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस अहम सीरीज से पहले यह टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसे लेकर खिलाड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ से जुडे़ एक खास व्यक्ति ने अचानक अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंपा है। इससे पहले भी टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से कई सदस्यों ने ये कदम उठाया है और अब ये तीसरा बड़ा बदलाव भारतीय टीम मैनेजमेंट में देखने को मिलेगा।
अफगानिस्तान सीरीज से पहले इस सख्स ने दिया इस्तीफा
एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने अपना इस्तीफा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सौंपा है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई द्वारा उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है। अब कमलेश जैन अपने 3 महीने का नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में जो तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, उसे लेकर जैन अभी दिल्ली में मौजूद है। अगर बीसीसीआई उनके इस्तीफे को स्वीकार करती है तो यह तय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जो टेस्ट सीरीज खेलनी है, उसमें वह फिजियो के रूप में आखिरी बार भारतीय टीम के साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक फिजियो के तौर पर काम करने में लगातार होने वाली यात्राओं के कारण कमलेश जैन को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। इसके अलावा अपने इस्तीफे के पीछे उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियां का भी हवाला दिया है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भारतीय टीम मैनेजमेंट में फिर दिखेगा बदलाव
जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे, उस वक्त से ही कमलेश जैन बतौर फिजियो टीम इंडिया के साथ जुड़े थे और करीब साढे़ 4 साल तक भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। उनसे पहले टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलिप ने अपना पद छोड़ दिया था और कुछ समय बाद सहायक कोच रायन टेन डोइशे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में लगातार भारतीय टीम मैनेजमेंट में हो रहे बदलाव एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं।


