अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 क्वाटर फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के साथ होना है, जहां माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की

kalpkalal
Published on: 27 Sept 2026 11:38 PM IST
अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 क्वाटर फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!
X

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी, जहां इस टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलना है। हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंदियों पर होगा, जिसमें भारत का लक्ष्य अफगानिस्तान को हराकर सीधे सेमीफाइनल में एंट्री करना होगा। इसके लिए टीम इंडिया एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है, जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंदर खिलाड़ी शामिल होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में दो मैच खेला है, जिसमें से एक में उसे जीत मिली है। ऐसे में क्वार्टर फाइनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं संजू सैमसन को मैनेजमेंट आराम करने का मौका दे सकते हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन खेल सकते हैं। नंबर चार पर कप्तान अय्यर के अलावा तिलक वर्मा, शिवम दुबे टीम में नजर आ सकते हैं।

वही ऑलराउंडर की भूमिका अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के हाथों होगी। अगर गेंदबाजी की बात करें तो टीम में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह होंगे। वहीं स्पिन गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

टी20 फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड कमाल का है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मैनेजमेंट उन्हें आजमाने की कोशिश कर सकती है। ज्यादातर उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा जिस तरह के आक्रामक बल्लेबाज है, उनके साथ वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन ओपनिंग पार्टनर साबित होंगे।

इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ जो सीरीज खेली और जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेला था, उसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया था, लेकिन यहां उन्हें मौका देने के बारे में सोचा जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेईंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story