एशियन गेम्स 2026 के लिए फिक्स हुई टीम इंडिया, जापान जाएंगे ये 15 खिलाड़ी!

इस साल एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होना है, जहां क्रिकेट फैंस की नजर खास तौर पर यहां इसलिए है, क्योंकि 24 सितंबर से इसकी शुरुआत हो रही है

kalpkalal
Published on: 9 Sept 2026 5:11 PM IST
एशियन गेम्स 2026 के लिए फिक्स हुई टीम इंडिया, जापान जाएंगे ये 15 खिलाड़ी!
X

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया एक बार फिर कमाल दिखाने उतरेगी। पिछली बार जब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में उतरी थी तो उसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और एक बार फिर उसी तरह का प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद की जा रही है। इस बार बीसीसीआई इसके लिए टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रही है जो लगातार टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे जहां इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वायड लगभग तय नजर आ रहा है, जो जापान रवाना होगा।

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए कमाल करेंगे ये खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। हालांकि उनकी कप्तानी पर चर्चा करें तो उन्हें केवल तीन में से एक ही सीरीज में जीत हासिल हुई है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के हाथों कप्तानी लेकर श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी देना कितना असरदार साबित होता है, यह एशियन गेम्स में पता चल जाएगा। श्रेयस अय्यर के ऊपर भी यह बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह इस बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित करें।

उनका साथ देने के लिए कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की तरफ से उप- कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा मौजूद रहेंगे, जो शानदार फार्म में चल रहे हैं। वही कुल मिलाकर देखा जाए तो युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल सकता है।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्थी, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story