TRENDING TAGS :
IPL 2027 से पहले इन खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा, लिस्ट में CSK-MI के कई बड़े खिलाड़ी शामिल
आईपीएल 2027 को लेकर आईपीएल ऑक्शन दिसंबर में होना है, जिससे पहले फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने टीम से रिलीज करने का फैसला लिया है।
आईपीएल 2027 की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर विचार- विमर्श कर रही है। ऐसे में देखा जाए तो 10 बड़े नाम सामने आए हैं, जिन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है। दरअसल ये संभावित लिस्ट है। अभी फ्रेंचाइजी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आईपीएल 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये खिलाड़ी
आईपीएल 2027 से पहले कई बड़े नाम है जिनके खिलाफ फ्रेंचाइजी बड़ा कदम उठा सकती है। लखनऊ सुपरजाइंट्स काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे मयंक यादव को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। इसके अलावा पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स से रवि बिश्नोई को रिलीज किए जाने की अटकले खूब चल रही है। इतना ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यश दयाल और सनराइजर्स हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टोन उस संभावित लिस्ट में शामिल है जो फ्रेंचाइजी द्वारा इस सीजन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स से काइल जैमिशन, गुजरात टाइटंस से शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स से मनीष पांडे... ये ऐसे खिलाड़ी है जो संभावित रिलीज की लिस्ट में बताए जा रहे हैं, जिन्हें लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
CSK-MI के दिग्गज खिलाड़ियों पर भी बाहर होने का खतरा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आ रहा है। आईपीएल 2027 से पहले ही ये चर्चा तेज हो रही है कि इस सीजन धोनी टीम में बतौर खिलाड़ी नही बल्कि मेंटर, बैटिंग कोच या किसी अन्य भूमिका के रूप में जुड़ सकते हैं।
हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा इसमें एक और बड़ा नाम मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या का है। बताया जा रहा है कि ट्रेड की कोशिश सफल नहीं होने पर उन्हें टीम द्वारा रिलीज भी किया जा सकता है।


