IND vs PAK: तिलक वर्मा बुरी तरह चोटिल, भारत की बढ़ी टेंशन; बैटिंग करने आएंगे?

IND vs PAK: भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। फील्डिंग करते वक्त वह बुरी तरह इंजरी का शिकार हो गए।

Sawan Gupta
Published on: 22 Nov 2026 7:52 PM IST
Tilak Varma Injured
X

Tilak Varma Injured

Tilak Varma Injured: भारत और पाकिस्तान के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा बुरी तरह चोटिल हो गए। फील्डिंग के दौरान वो इंजरी का शिकार हो गए और इसी वजह से उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में रिंकू सिंह ने बचे हुए ओवर्स के लिए कप्तानी का जिम्मा संभाला।

फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुए तिलक वर्मा

भारत और पाकिस्तान ए के बीच यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान फील्डिंग करते वक्त उन्हें 48वें ओवर में भयंकर चोट लगी। ओवर की दूसरी गेंद को रोकने के प्रयास में तिलक ने छलांग लगाई लेकिन जमीन पर गिरने के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह रिंकू सिंह कप्तानी कर रहे हैं।

क्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे तिलक वर्मा?

इस मुकाबले में तिलक वर्मा का बल्लेबाजी करना भारत के लिए बेहद अहम हो सकता है। पिछले मैच में उन्होंने नेपाल के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। तिलक ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अब पाकिस्तान के खिलाफ चोट के कारण उनके बल्लेबाजी करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वह बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। टीम इंडिया को चेज के लिए 300 से ज्यादा रन बनाने हैं, ऐसे में तिलक का बैटिंग करना बेहद अहम होगा।

भारत ने प्लेइंग XI में नहीं किया था बदलाव

पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंडिया ए ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। तिलक वर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से हराया था। उस मैच में तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शतक लगाए थे। वहीं, गेंदबाजी में प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय टीम को तिलक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनकी चोट ने अब टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देखने वाली बात होगी कि वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं या नहीं।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story