U19 एशिया कप: वीरेंद्र सहवाग के बेटे का दिखेगा जलवा! पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित 11

U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच शुक्रवार को नेपाल से है। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर सबकी नजरें होंगी, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। जानिए इस मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

Sawan Gupta
Published on: 5 Nov 2026 5:48 PM IST
U19 Asia Cup
X

Image Source - Social Media

U19 Asia Cup: ओमान की राजधानी मस्कट में अंडर-19 एशिया कप का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला शुक्रवार को नेपाल की टीम के साथ होगा। इस मैच पर हर एक फैन की निगाह टिकी हुई है। इसकी वजह यह है कि कल होने वाले मैच में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी खेलते नजर आ सकते हैं।

आर्यवीर सहवाग करेंगे टीम इंडिया के लिए ओपन

टूर्नामेंट के लिए लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में एक मजबूत भारतीय टीम का चयन किया गया है। भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी। अगर हम इस मैच की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके साथ सलामी जोड़ीदार के तौर पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी होंगे। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं। वहीं टॉप ऑर्डर में उपकप्तान यशबर्धन चौहान पर भी सबकी नजरें होंगी। वो टीम के लिए काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में इसके अलावा कुशाग्र ओझा, मनल ओझा को भी खिलाया जा सकता है। वहीं गेंदबाजी में काव्य पटेल, मोहित उल्वा और आर्यन सवसानी जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वीके विनीत, शाविन विनोद, मनल चौहान, काव्य पटेल, आर्यन सवसानी और मोहित उल्वा।

भारत-पाकिस्तान मैच का फैंस को इंतजार

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 8 नवंबर को मस्कट में ही होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मस्कट में ही खेले जाएंगे। टीम इंडिया को पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया ग्रुप बी में शामिल हैं। पाकिस्तान ने पिछली बार इस टूर्नामेंट का टाइटल जीता था। उनकी नजरें अपने खिताब को बचाने पर होंगी। हालांकि उनके लिए टीम इंडिया एक बड़ा रोड़ा साबित हो सकती है। 8 नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर हर किसी की निगाह रहने वाली है।

भारत ने सीनियर खिलाड़ियों का Asia Cup किया था अपने नाम

भारत ने पिछले साल सीनियर खिलाड़ियों का एशिया कप अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल था। भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि अंडर-19 एशिया कप में भी टीम इंडिया पाकिस्तान को मात दे और खिताब पर कब्जा जमाए। टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग के बेटे और राहुल द्रविड़ के बेटे पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं, कि ये किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story