×

Khelo India Dus Ka Dum: खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का शुभारंभ, महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

Khelo India Dus Ka Dum: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो के जरिए महिला सशक्तिकरण की शुरुआत आज दस का दम से हुई। देश के 10 राज्यों के 10 अलग-अलग खेल में 10,000 से अधिक खिलाड़ी आज हिस्सा लेंगे।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 10 March 2023 5:23 AM GMT (Updated on: 10 March 2023 5:23 AM GMT)
Khelo India Dus Ka Dum
X

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फोटो: सोशल मीडिया) 

Khelo India Dus Ka Dum: खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का आज यानी कि शुक्रवार से नई दिल्ली में आगाज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कि खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना इस (खेलो इंडिया दस का दम) आयोजन का मकसद है। खेलो इंडिया में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी 1800 से बढ़कर 2700 हो गई है। खेलों के लिए बजट बढ़ाने के लिए मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं। ठाकुर ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि इस बार भारत को एशियन गेम्स में आज तक के सबसे ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। हमें अपने खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद है और उन्होंने बहुत दम भी लगाया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलों के जरिए महिला सशक्तिकरण की शुरुआत आज दस का दम से हुई। देश के 10 राज्यों के 10 अलग-अलग खेल में 10,000 से अधिक खिलाड़ी आज हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले सेशन में 1800 बेटियों ने हिस्सा लिया था तो इस बार 2700 से अधिक बेटियों ने लिया है। उन्होने कहा कि ये दिखाता है कि पिछले 3-4 वर्षों में ही 50-60% से ज्यादा भागीदारी बेटियों की बढ़ी है। यानी कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां बेटियां आगे न हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जब ज्यादा बेटियों की भागीदारी होगी तो और ज्यादा मेडल आएंगे।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है। यह टूर्नामेंट 31 मार्च तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में देश की करीब 15 हजार महिला एथलीट हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 10 खेल शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने में असमर्थ महिला एथलीट को एक मंच प्रदान करना है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story