TRENDING TAGS :
फील्डिंग करना और पानी पिलाना.., वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में बाहर रखने पर बवाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, जिसके बाद उनके फैंस इस बात से काफी नाराज दिखे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की। हालांकि टीम की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी का ना होना फैंस को अब रास नहीं आ रहा है। वैभव सूर्यवंशी कभी सब्सीट्यूट के तौर पर फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं, तो वही कभी उन्हें टीम के बाकी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस धुरंधर खिलाड़ी का टैलेंट इस तरह बर्बाद हो रहा है।
हालांकि अभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को चार और टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम ओपनिंग कांबिनेशन को लेकर किसी तरह के बदलाव के मूड में है या नहीं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भी नहीं मिला वैभव को मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के किसी भी मैच में वैभव को मौका नहीं दिया गया, पर उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके साथ यह बर्ताव नहीं किया जाएगा। पर एक बार फिर मैनेजमेंट ने वही किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के पहले ही यह कह दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा। ऐसा लगता है कि मैनेजमेंट ने ओपनिंग स्लॉट के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ही फाइनल कर लिया है, जो हर मैच में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा भी है, जिस कारण मैनेजमेंट किसी तरह का कोई बदलाव कर जोखिम नहीं लेना चाहती।
बस फील्डिंग करते और पानी पिलाते दिख रहे वैभव सूर्यवंशी
न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया की गेंदबाजी चल रही थी, उस वक्त अचानक वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह पूरी घटना अंतिम ओवर की है, जब श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को सब्सीट्यूट के तौर पर फील्डिंग के लिए मैदान पर बुलाया। हालांकि एक ओवर तक ही वैभव फील्ड पर रहे और उसके बाद न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो चुकी थी। इतना ही नहीं इससे पहले कई मौके पर स्क्वाड में शामिल करने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई और वह केवल खिलाड़ियों को पानी पिलाते नजर आए। यही कारण है कि वैभव को ऐसा करता देख उनके फैंस काफी नाराज है।


