विराट और अनुष्का को निकाला गया था रेस्टोरेंट से बाहर, न्यूजीलैंड में हुआ था भारी अपमान

Virat Kohli: भारत में जब पावर कपल्स की बात होती है तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम सबसे ऊपर शुमार होता है। लेकिन न्यूजीलैंड में विराट और अनुष्का के साथ एक ऐसा इन्सीडेन्ट हुआ था जिससे दोनों की सिम्पल लाइफस्टाइल ही उनके अपमान का कारण बन गई थी।

Manu Shukla
Published on: 12 Sept 2025 6:48 PM IST
विराट और अनुष्का को निकाला गया था रेस्टोरेंट से बाहर, न्यूजीलैंड में हुआ था भारी अपमान
X

Virat Kohli: भारत में जब पावर कपल्स की बात होती है तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम सबसे ऊपर शुमार होता है। इसके बहुत से स्पेशल रीजन्स भी है। विराट और अनुष्का को लाइमलाइट बहुत काम पसंद है। यही तो कारण है कि दोनों ही देश छोड़ इंग्लैंड में जाकर बस गए है और एक नॉर्मल लाइफ इन्जॉय कर रहे हैं। इंडिया में इस कपल का क्रेज इतना है कि अगर ये सड़क पर निकल जाए तो उस पूरे शहर में जाम लग जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड में विराट और अनुष्का के साथ एक ऐसा इन्सीडेन्ट हुआ था जिससे दोनों की सिम्पल लाइफस्टाइल ही उनके अपमान का कारण बन गई थी।

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमीमा रोड्रीग्ज ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया की कैसे एक बार 4 घंटे से अधिक बैठने के कारण एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया था। मैशेबल इंडिया से बात करते हुए जेमिमा ने बताया कि वह और उनकी टीम की साथी स्मृति मंधाना विराट से मिलकर उनकी बल्लेबाजी पर सलाह लेना चाहती थीं। पहले उन्होंने उनसे क्रिकेट के बारे में बात की और बाद में उन्हें उस होटल के एक कैफे में बुलाया, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमें ठहरी हुई थीं। उनकी बातचीत इतनी लंबी चली कि कैफे वालों ने सीट खाली करके बाहर जाने को कह दिया था। यह मामला अगर भारत में हुआ होता तो पूरे देश में हंगामा मच जाता। इतना ही नहीं उस रेस्टोरेंट को भी भारी बवाल झेलना पड़ जाता। लेकिन ये घटना विदेश में हुई थी इसीलिए उतना बड़ा इस्यू नहीं बन पाई।

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है कपल

माता-पिता बनने के बाद विराट-अनुष्का लंदन शिफ्ट हो गए थे। अब यह कपल पपराजी और लाईमलाइट से दूर एक सुकून की जिंदगी जी रहा है। यहां तक अनुष्का ने अपने बेटे अकाय को भी लंदन में ही जन्म दिया था। विराट और अनुष्का को अक्सर ही लंदन की गलियों में अपने बच्चों के साथ घूमते हुए देखा जा सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Manu Shukla

Manu Shukla

📧 shukladm16@gmail.com

I'm Manu Shukla, a journalist based in Lucknow with roots in a small village. Driven by creativity, hard work and honesty, I aim to bring a fresh perspective to journalism. I've previously worked with Jan Express, a Lucknow-based news channel, and have now embarked on an enriching learning journey with Newstrack.

Next Story