कोहली का 'विराट' अवतार! तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त, कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट ने मैदान पर उतरते ही कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद क्रीज पर आए कोहली ने पारी का 25वां रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 11 Jan 2026 7:40 PM IST
कोहली का विराट अवतार! तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त, कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा
X

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें किंग क्यों कहा जाता है। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट ने मैदान पर उतरते ही कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा (26) के जल्दी आउट होने के बाद क्रीज पर आए कोहली ने अपनी पारी का 25वां रन बनाते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए।

सचिन तेंदुलकर का 'विराट' रिकॉर्ड टूटा

कोहली ने न सिर्फ 28 हजार का आंकड़ा छुआ, बल्कि वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के वर्षों पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। सचिन ने 644 पारियों में उपलब्धि हासिल की थी, वहीं विराट ने मात्र 624वीं पारी में करिश्मा कर दिखाया। इस सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा (666 पारी) अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

संगकारा को पीछे छोड़ बने नंबर-2

धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए विराट ने अपनी पारी में 42 रन पूरे करते ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20 मिलाकर) में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा के 28,016 रनों के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब कोहली के नाम 28,017* रन दर्ज हो चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन

सचिन तेंदुलकर:- 34,357 रन

विराट कोहली:- 28,017+ रन

कुमार संगकारा:- 28,016 रन

रिकी पोंटिंग:- 27,483 रन

महेला जयवर्धने:- 25,957 रन

सिर्फ वनडे में दिख रहा है विराट अवतार

बता दें कि विराट कोहली अब टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं अपना पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर लगा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से शतकों की उम्मीद की जा रही है। भले ही वह ओवरऑल रनों में सचिन (34,357 रन) से अभी पीछे हैं, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर क्रिकेट जगत दंग है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story