TRENDING TAGS :
Virat Kohli News: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा को पछाड़ के विराट कोहली सबसे आगे
Virat Kohli News: आईपीएल 2026 के 57वें मैच में आरसीबी ने केकेआर को हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं।
Virat Kohli
Virat Kohli News: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में अब अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेले 12 मुकाबलों में अब तक 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं। कोहली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा बरकरार है। क्लासेन ने इस सीजन 12 मुकाबलों में अब तक 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 मुकाबलों में 501 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
कोहली की शतकीय पारी के बाद अब अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक ने इस सीजन 12 मुकाबलों में 209 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 481 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, शुभमन गिल 11 मुकाबलों में 467 रनों के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सातवें नंबर पर चल रहे हैं।
पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में अब तक 22 विकेट निकाल चुके हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर को गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
रबाडा 12 मुकाबलों में 21 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 11 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान 12 मुकाबलों में 16 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।


