TRENDING TAGS :
अजीत आगरकर के कारण विराट कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास? वसीम जाफर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान किया तो ये हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। हालांकि कोहली ने कभी इसके पीछे का कारण नहीं बताया। अब वसीम जाफर ने कोहली के टेस्ट संन्यास को लेकर अजीत अगर पर बड़ा बयान दिया है।
साल 2025 के बीच में जब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज खेलनी थी, इससे पहले ही विराट ने अपने रिटायरमेंट के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया। यह ऐसा वक्त था जब विराट अपने करियर के पिक पर थे और वह आने वाले कुछ सालों तक और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। हालांकि कभी भी विराट ने अपने इस रिटायरमेंट के पीछे का कारण नहीं बताया। अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर बड़ी बात कही है और उन्होंने अजीत आगरकर पर बड़ा आरोप लगाया है।
अजीत आगरकर के कारण विराट ने लिया टेस्ट से संन्यास?
वसीम जाफर को इस बारे में साफ लगता है कि अजीत आगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के खराब रवैया के कारण ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया।
अपने यूट्यूब चैनल पर जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट करियर पर चर्चा की और कहा कि 'उन्हें लगता है कि विराट के अंदर काफी टेस्ट क्रिकेट बचा था, लेकिन अजीत आगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति से नाराज होकर कोहली ने संन्यास ले लिया। विराट जब तक खुद इस बारे में बात नहीं करते, किसी को कुछ पता नहीं लग पाएगा। ऐसा लगता है कि जिस तरह से विराट के साथ बर्ताव किया जा रहा था, उससे वह खुश नहीं थे। विराट जैसे खिलाड़ी लोगों को मैदान पर लेकर आते हैं। उन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। वह और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। उन्होंने ऐसे समय में यह संन्यास लिया जब वह इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन जब तक उनके मुंह से हम कुछ नहीं सुनते, हमें कुछ नहीं पता चलेगा'।
टेस्ट करियर में विराट कोहली का ऐसा है रिकॉर्ड
साल 2011 में विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा बन गए। भारत के लिए 123 टेस्ट मैच की 210 पारियों में कोहली ने 9230 रन बनाएं। इस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा। विराट ने अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाया। कोहली का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन रहा। साल 2025 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जहां टेस्ट से संन्यास के बाद वह टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं।


