TRENDING TAGS :
वसीम जाफर ने ढूढ़ लिया विराट कोहली का उत्तराधिकारी, कहा नंबर 3 का सबसे परफेक्ट विकल्प है ये खिलाड़ी
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा, ये हमेशा चर्चा का विषय रहता है। अब इस पूरे मुद्दे पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है
विराट कोहली ने जब से ये बताया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप होगा, इसके बाद से ये चर्चा तेज चल रही है कि वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन की जिम्मेदारी अब किसे दी जाएगी। ऐसे में भारत के पास नंबर 3 के लिए एक मजबूत विकल्प मौजूद है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक खिलाड़ी का नाम बताया है जो विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे काबिल नजर आ रहे हैं।
वसीम जाफर ने बताया कौन होगा कोहली का रिप्लेसमेंट?
वनडे फॉर्मेट में नंबर 3 को लेकर वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए तिलक वर्मा का नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि 'तिलक की बल्लेबाजी क्षमता अलग-अलग नंबरों पर आसानी से ढ़ल जाना एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने नंबर तीन पर शतक भी लगाया है और इसके बाद नंबर पांच और नंबर 6 की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह निभाई है'।
जाफर का मानना है कि रोहित और विराट के जाने के बाद टीम में उनकी जगह लेने का सही समय आ गया है। रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग के लिए यशस्वी जयसवाल पहले से तैयार बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर विराट के जाने के बाद तीसरे नंबर पर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प होगा।
जाफर ने कहा 'तिलक के पास शानदार गेम है। हमने देखा है कि उसने दलिप ट्रॉफी में किस तरह से रन बनाएं। लिस्ट ए क्रिकेट में उसका 55 का औसत है, जिस कारण वह तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकता है'।
अलग-अलग नंबर पर खेलने की क्षमता रखते हैं तिलक
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा एक ऐसी खिलाड़ी है जो अलग-अलग नंबर पर खेलने की क्षमता रखते हैं। तिलक ने वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन, नंबर चार और नंबर पांच पर बल्लेबाजी की है। शायद यही वजह है कि उनका भविष्य भारतीय टीम में काफी सुनहरा नजर आ रहा हैं।
तिलक के अंदर वह सभी खूबियां नजर आती है, जो फैंस विराट कोहली के अंदर देखते हैं। हालांकि तिलक को ओडीआई में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। तिलक वर्मा ने अब तक चार वनडे मैच में मात्र 68 रन बनाए है।


