भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में एक खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हुई है। वही एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिन्हें पहली बार टी20 में जगह मिली है।

kalpkalal
Published on: 20 Sept 2026 12:09 PM IST
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी
X

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से तैयार है, जिसने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेली जाएगी, जिसका आयोजन भारत के आठ शहरों में होगा।

वेस्टइंडीज टीम में हुई इस खतरनाक खिलाड़ी की वापसी

भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने अनुभवी ओपनर जॉन कैंपबेल को टीम में वापस लाया है। यह खिलाड़ी काफी समय से अपने हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड की खिलाफ पिछले दो वनडे मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो चुकी है और वह शानदार प्रदर्शन के साथ कमबैक करना चाहेंगे।

वनडे टीम में युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को भी शामिल किया गया है, जो चोटिल अकीम आँगस्टे की जगह टीम मे है। वही सिमरोन हेटमायर को वनडे टीम से बाहर रखा गया है लेकिन उम्मीद है कि वह टी20 सीरीज तक अपनी चोट के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं।

इस खिलाड़ी को पहली बार मिला T20 टीम में मौका

वेस्टइंडीज टीम के टी20 स्क्वाड में कामिल पुरन को पहली बार मौका मिला है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह मौका हासिल किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम 8 पारियों में 39 की औसत से 273 रन है, जो भारत के खिलाफ दिए गए इस मौके का पूरी तरह फायदा उठाकर अपने आप को साबित करना चाहेंगे।

वेस्ट इंडीज ODI टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.।

वेस्ट इंडीज टी20 टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story