फाइनल मैच में बारिश हुई तो इस टीम को मिलेगा गोल्ड, जानिए क्या है नियम

एशियन गेम्स 2026 में चल रहा मेंस क्रिकेट में चार क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने की वजह से अब क्रिकेट फैंस को फाइनल में यही डर सता रहा है।

kalpkalal
Published on: 29 Sept 2026 5:31 PM IST
फाइनल मैच में बारिश हुई तो इस टीम को मिलेगा गोल्ड, जानिए क्या है नियम
X

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है। क्रिकेट फैंस ने इस टूर्नामेंट के जितने रोमांचक होने की उम्मीद की थी, बारिश ने सारा खेल खराब कर दिया। चार क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिना खेले बारिश के कारण रद्द किए गए। अब 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला होना है लेकिन बारिश के कारण यह भी मुश्किल है।

हालांकि क्रिकेट फैंस के दिमाग में इस बात का डर सता रहा है कि 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मैच में भी अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं होता है तो फिर किस टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इसके लिए नियमों में बदलाव किया गया है।

फाइनल मैच बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड?

एशियन गेम्स का फाइनल मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो विजेता किसे घोषित किया जाएगा। इसे लेकर नियमों में थोड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को गोल्ड मिलेगा। यही वजह है कि फैएस किसी हाल में यह नहीं चाहेंगे कि बारिश इस मैच में अरचन बने।

अगर नियमों की बात करें तो दोनों टीमें पांच- पांच ओवर अगर खेल लेती है तो फिर डकवर्थ लुईस नियम के तहत नतीजा निकाला जाएगा, लेकिन अगर ऐसी स्थिति भी नहीं बनती है कि पांच- पांच ओवर का खेल हो सके तो फिर ऐसी स्थिति में दोनों टीमों का विजेता घोषित किया जाएगा।

टीम इंडिया को 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। वहीं इसी दिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भी सेमीफाइनल होगा।

बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची ये टीम

दरअसल क्वार्टर फाइनल मैच बिना खेले भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। दरअसल टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऊंची रैंकिंग के कारण यह टीम क्वालीफाई कर गई। इस नियम को लेकर काफी विवाद भी चल रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग जैसी टीमें जिसने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया, वह इस टूर्नामेंट से इसलिए बाहर हो गई, क्योंकि ये अपनी विरोधी टीम से रैंकिंग में काफी नीचे थी। 1 अक्टूबर को खेले जाने वाले दोनों सेमीफाइनल मैच रोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाना है, जहां इस मैच पर भी बारिश का साया बताया जा रहा है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story