TRENDING TAGS :
बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs AFG क्वार्टर फाइनल मैच तो सेमीफाइनल में पहुंचेगी ये टीम, जानें नियम
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले ये चर्चा हो रही है कि अगर बारिश के
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करना है। जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी। वहीं हारने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। ऐसे में इस मैच के रिजल्ट से पहले क्रिकेट फैंस के मन में ये सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द हुआ तो फिर कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, तो आपको बता दें कि इसके लिए कुछ खास नियम है।
IND vs AFG मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
एशियन गेम्स में 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है जिसमें अफगानिस्तान और भारत की भिडंत होगी। अभी तक कई मैंचो पर बारिश का प्रभाव देखने को मिल चुका है। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस के मन में इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर भी डर बना हुआ है। अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीसी रैंकिंग में भारत की स्थिति अफगानिस्तान से बेहतर है, जो इस वक्त नंबर वन पर है। ऐसे में बारिश के कारण टीम इंडिया का मैच रद्द भी होता है तो टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
हारने वाली टीम होगी टूर्नामेंट से बाहर
इस टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा और इसी दिन भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। वही 29 सितंबर को तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका और नेपाल की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। वही चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म होगा।
इससे पहले नेपाल और जापान के बीच जो मुकाबला हुआ, वह भी बारिश के कारण रद्द होने की वजह से अफगानिस्तान को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई। वहीं जापान का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया।


