TRENDING TAGS :
वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले नमन धीर कौन हैं? 64 गेंद में खेल चुके हैं 173 रनों की पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर को शामिल किया गया, जिन्होंने अपना डेब्यू किया। अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना कमाल दिखाने वाले नमन धीर का ये पहला इंटरनेशनल मैच है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू कैप पहनने वाले नमन धीर घरेलू क्रिकेट में कमाल का खेल दिखा चुके हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ ये पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है।
हाल ही में घरेलू क्रिकेट में नमन ने 64 गेंद पर 173 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शायद यही वजह है कि टीम में वह अपनी जगह बना पाए हैं।
कौन है नमन धीर?
हरियाणा में जन्मे नमन धीर अंबाला शहर के रहने वाले हैं, जो एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के अंदर बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी करने की भी क्षमता है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए नमन खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में नमन के रिकार्ड काफी शानदार है, जिस कारण उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल दिखाने का मौका मिल रहा है।
नमन के नाम 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 669 रन, लिस्ट ए क्रिकेट में 351 रन और 61 टी20 मैचो में 1222 रन शामिल है। गेंदबाजी में भी वह अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 17 विकेट, लिस्ट ए में 7 और टी20 क्रिकेट में 8 विकेट शामिल है।
वर्ल्ड कप में मिल सकता है नमन धीर को मौका
वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने 26 वर्षीय ऑलराउंडर नमन धीर को डेब्यू कैप पहनाई, जहां इस फॉर्मेट वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले 264वें खिलाड़ी बन गए हैं।
नमन धीर के पास ये बेहतरीन मौका है कि घरेलू क्रिकेट की तरह वो टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन दिखाकर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करे। हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण टीम में नमन को मौका मिला हैं जिसका उन्हें भरपूर फायदा उठाना होगा।


