क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा तीसरे टी20 मैच में मौका? सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतने के बावजूद श्रेयस अय्यर तीसरे टी20 में बदलाव करने वाले हैं।

kalpkalal
Published on: 16 Sept 2026 4:31 PM IST
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा तीसरे टी20 मैच में मौका? सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
X

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 में 7 विकेट से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला जबकि वह इस वक्त कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

हालांकि तीसरे टी20 में उनके खेलने को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बहुत बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने बताया है कि तीसरे टी20 में टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं और प्लेइंग 11 में कई खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जो अभी तक टीम से बाहर है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

वैभव सूर्यवंशी जो अभी तक अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों टी20 में बाहर थे, उन्हें तीसरे टी20 में मौका देने पर श्रेयस अय्यर ने कहा ' वैभव टी20 के लिए टीम में शामिल करना मुश्किल फैसला होगा, क्योंकि इस वक्त अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ही ऐसे ओपनर है जो कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में दोनों में से किसी को भी बाहर बैठाना टीम के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

हालांकि मैनेजमेंट एक विकल्प की ओर आगे बढ़ सकती है कि अभिषेक शर्मा को आराम दिया जाए, क्योंकि वह शेर ए पंजाब लीग खेल रहे थे जिसके तुरंत बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उतरना पड़ा। ऐसे में उन्हें आराम देने के बारे में सोच कर वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया जा सकता है।

तीसरे टी20 में टीम कांबिनेशन में होगा बदलाव

लगातार दूसरा टी20 जीत कर टीम इंडिया ने 2-0 से इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की हैं। ऐसे में टीम के सीनियर खिलाड़ी अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिल सकता है जो अभी तक केवल बेंच पर बैठे समय बिता रहे थे। वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम देकर यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल कर सकते हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों में इन खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होना है, जिन्हें आराम देने के बारे में सोचा जा सकता है।

कप्तान ने खुद ये बताया है कि जो भी खिलाड़ी स्क्वाड में मौजूद है और जिन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है, उन्हें खेल से परिचित करने के लिए तीसरे टी20 में मौका दिया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर ने ये स्पष्ट कहा था कि हम चाहते हैं कि "सभी इस विकेट और परिस्थिति में खेलने की आदी हो जाए और उन्हें भी अभ्यास का मौका मिले। अच्छा होगा अगर उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए जो बाहर बैठे हैं और थोड़ा कांबिनेशन बदले।"

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story